स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 का इंतजार खत्म हो गया है, आज से लीग शुरू हो रही है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में है। काफी समय बाद विराट कोहली मैदान पर नजर आएंगे, फैंस उत्सुक हैं। आईये जानते हैं आईपीएल के सभी लाइव मैच आप कहां-कहां देख सकते हैं?
यह भी पढ़ें-IPL 2026 में अंतिम बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज, अगले सीजन में नहीं दिखेंगे
आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है, जिसे हर क्रिकेट फैन देखता है। कई परिवार मिलकर साथ में क्रिकेट मैच देखना पसंद करते हैं, उनके लिए टीवी सबसे अच्छा माध्यम होता है।आईपीएल 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। आप अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री का मजा ले सकते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण में कुल 10 टीमें खेलेंगी। IPL 24 मई तक चलेगा।
इन चैनलों पर आईपीएल मैचों का लाइव टेलीकास्ट होगा- स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु और स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़। रिलायंस जियो अपने बहुत सारे प्रीपेड प्लांस में जियो हॉटस्टार की फ्री सब्सक्रिप्शन देता है। आप इन्हीं प्लांस से अपना नंबर रिचार्ज कर जियो हॉटस्टार पर फ्री में आईपीएल देख सकते हैं।

कुछ फैंस चाहते हैं कि बिना किसी से बातचीत ध्यान से आईपीएल के मैच देखें, वह मोबाइल पर मैच देखने पसंद करते हैं। कुछ लोग काम के बीच आईपीएल मैच देखते हैं, तो कुछ सफर में और ऐसे फैंस मोबाइल पर ही लाइव मैच देखते हैं। आईपीएल 2026 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर होगी।
IPL 2026 में खेल रही ये टीमें:
चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद।
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #IPLLive




