40.2 C
Lucknow
Monday, April 7, 2025

राम मंदिर के मुख्य पुजारी को कितनी मिलती है सैलरी, जानकर नहीं होगा यकीन!

अयोध्या। देश भर में आज रामनवमी (Ram Navami) की धूम देखी जा रही है। अयोध्या में भारी संख्या में लोग आराध्य के दर्शनों के लिए पहुंचे हैं। बीते दिनों मंदिर (Ram temple) के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास (Acharya Satyendra Das) के निधन के बाद मंदिर (Ram temple) के नए मुख्य पुजारी के रूप में पंडित मोहित पांडेय (Pandit Mohit Pandey) को नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें-चैत्र नवरात्रि से क्या है भगवान राम का कनेक्शन, एक ही दिन क्यों होते हैं दो पर्व?

अब वह रामलला की दैनिक पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन्हें कितनी सैलरी मिलती है? मुख्य पुजारी की सैलरी ₹32,900 प्रति माह, सहायक पुजारियों की सैलरी ₹31,000 प्रति माह है। कुछ वक्त पहले तक यह सैलरी क्रमशः ₹25,000 और ₹20,000 हुआ करती थी लेकिन राम मंदिर (Ram temple) ट्रस्ट ने इसे बढ़ा दिया है।

सिर्फ सैलरी ही नहीं, ट्रस्ट की तरफ से पंडित मोहित पांडे को और भी सुविधाएं मिलती हैं। ट्रस्ट की तरफ से पूजा-पाठ से जुड़ी जरूरी सामग्री और संसाधन, मुफ्त आवास की सुविधा, धार्मिक आयोजनों में भाग लेने के लिए यात्रा सुविधा, उत्सवों और विशेष अनुष्ठानों में सम्मानपूर्वक भागीदारी की सुविधा भी मिलती है। हालांकि शुरुआती दिनों में आचार्य सत्येंद्र दास की सैलरी काफी कम थी। समय के साथ उनकी सैलरी भी बढ़ती गई। पहले उन्हें सैलरी के रूप में केवल 100 रुपये प्रतिमाह मिलता था।

अयोध्या राम मंदिर (Ram temple) के मुख्य पुजारी मोहित पांडे ने पुजारी पद के लिए आवश्यक वैदिक प्रशिक्षण सफलतापूर्वक ​पूरा किया था। सामवेद में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वेंकटेश्वर वैदिक विश्वविद्यालय से आचार्य की डिग्री प्राप्त की थी। मोहित पांडे ने कई वर्षों तक दूधेश्वर वेद विद्यापीठ में धर्म और अनुष्ठानों का गहन अध्ययन किया है। आपको बता दें 22 जनवरी 2024 को भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन हुआ था और रामलला की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी।

Tag: #nextindiatimes #Ramtemple #Ramnavami2025

RELATED ARTICLE

close button