स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (WTC Final 2025) का फाइनल मुकाबला आज से शुरू हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) और साउथ अफ्रीका के बीच यह मैच लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टीम जहां दूसरी बार तो साउथ अफ्रीका (South Africa) पहली बार फाइनल खेलने जा रही है। पिछले साइकिल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था।
यह भी पढ़ें-JioHotstar ने IPL से की इतनी कमाई, रकम जान उड़ जाएंगे आपके होश
WTC फाइनल 2025 (WTC Final 2025) से पहले फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि आखिर निर्णायक मैच जीतने वाली टीम को कितने पैसे मिलेंगे। इतना ही नहीं हारने वाली टीम की प्राइज मनी क्या होगी। फाइनल में नहीं पहुंचने वाली भारतीय टीम को कुछ मिलेगा या नहीं। बता दें कि ICC ने प्राइज मनी में भारी बढोत्तरी की थी। यह पिछले डब्यूटीसी साइकिल की तुलना में दोगुनी हो गई है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 (WTC Final 2025) का फाइनल जीतने वाली टीम को $3.6 मिलियन (30 करोड़ से ज्यादा रुपये) प्राइस मनी मिलेगी। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब अपने नाम करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को प्राइस मनी के तौर पर 20 करोड़ रुपये दिए गए थे। इतना ही नहीं WTC फाइनल में हारने वाली टीम को करीब 18.5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। WTC प्वाइंट्स टेबल में भारतीय टीम तीसरे नंबर पर रही थी।
ऐसे में टीम इंडिया को करीब 12.32 करोड़ रुपये मिलेंगे। भारतीय टीम पिछले 2 डब्ल्यूटीसी साइकिल के फाइनल में पहुंची थी। हालांकि 2021 में न्यूजीलैंड ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। भारतीय टीम लगातार तीसरे साल फाइनल में जगह बनाने से चूक गई।
Tag: #nextindiatimes #ICC #WTCFinal2025 #SAvsAUS