नई दिल्ली। PM Modi की विदेश यात्राएं खूब सुर्खियों में रहती हैं। पीएम दूसरे देशों से संबंध अच्छे करने के लिए और भी कई कारणों की वजह से अक्सर विदेश दौरा करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी की विदेश यात्राओं पर कितना खर्चा होता है और इस दौरान उनकी महंगी विदेश यात्रा कौन सी रही है?
यह भी पढ़ें-कितने प्रकार के होते हैं ‘संसद सत्र’, जानें क्या होती है सेशन बुलाने की प्रक्रिया
विदेश मंत्रालय द्वारा राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, साल 2021 से लेकर साल 2024 तक PM Modi की विदेश यात्राओं पर कुल 295 करोड़ रुपये खर्च किए गए। साल-दर-साल खर्च में बढ़ोतरी देखने को मिली है, जो बताता है कि कोविड के बाद अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों में भारत की भागीदारी तेज हुई है।
साल 2025 में अब तक PM Modi ने कुल 14 देशों की विदेश यात्राएं की हैं, जिन पर कुल मिलाकर 66.8 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इन यात्राओं में अमेरिका, फ्रांस, सऊदी अरब, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे देश प्रमुख रहे हैं। खर्च के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक खर्च फ्रांस यात्रा पर हुआ, जो कि 25.5 करोड़ रुपये था। इसके बाद अमेरिका यात्रा पर 16.5 करोड़ रुपये, सऊदी अरब की यात्रा पर 15.5 करोड़ रुपये, थाईलैंड पर 4.9 करोड़ रुपये और श्रीलंका की यात्रा पर 4.4 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

इन आंकड़ों से यह साफ तौर पर समझा जा सकता है कि फ्रांस और अमेरिका जैसे विकसित देशों की यात्राओं में अपेक्षाकृत अधिक खर्च आता है, जो वहां की भौगोलिक दूरी, सुरक्षा इंतजाम, उच्चस्तरीय बैठकों और राजनयिक आयोजनों की प्रकृति को देखते हुए स्वाभाविक भी है। अगर 2021 से 2025 तक की बात करें तो PM Modi की अमेरिका यात्रा अब तक की सबसे महंगी विदेश यात्रा साबित हुई है।
Tag: #nextindiatimes #PMModi #ForeignTrips