27 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

ओलंपिक पदक विजेता को मेडल के साथ कितनी मिलती है रकम, हर देश का अलग है हिसाब

स्पोर्ट्स डेस्क। Winter Olympics 2026 की मेजबानी इटली के मिलानो और कॉर्टिना शहर कर रहे हैं। इस बार कुल 92 देशों के 2,871 एथलीट मैदान में उतरे हैं। इनमें 1,533 पुरुष और 1,338 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। 8 प्रमुख खेलों के तहत कुल 116 इवेंट आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-T20 World Cup करवाने में कितने पैसे होते हैं खर्च, कैसे मिलती है इसकी मेजबानी

इन खेलों में अल्पाइन स्कीइंग, आइस हॉकी, कर्लिंग, फिगर स्केटिंग, स्पीड स्केटिंग, स्नोबोर्डिंग, बायथलॉन, बॉबस्लेय, लूज और स्की जंपिंग शामिल हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि ओलंपिक में मेडल जीतते ही खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की ओर से बड़ी धनराशि मिलती है लेकिन सच यह है कि इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी खिलाड़ियों को मेडल के बदले सीधे कोई इनाम राशि नहीं देती है।

असली पुरस्कार खिलाड़ियों को उनके अपने देश की सरकार या राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से मिलता है। हर देश की नीति अलग होती है। कुछ देश खिलाड़ियों को भारी बोनस देते हैं, जबकि कुछ जगह राशि सीमित होती है। मिलानो-कॉर्टिना 2026 के लिए उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार सिंगापुर सबसे ज्यादा इनाम देने वाला देश है। ओलंपिक मेडल का आर्थिक मूल्य हर देश की नीतियों, खेल बजट और प्रोत्साहन योजनाओं पर निर्भर करता है।

वहां विंटर ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को करीब 7,88,907 अमेरिकी डॉलर दिए जा रहे हैं। सिल्वर के लिए लगभग 3,94,497 डॉलर और ब्रॉन्ज के लिए करीब 1,97,282 डॉलर तय हैं। हांगकांग भी इनाम के मामले में पीछे नहीं है। वहां गोल्ड मेडल के लिए लगभग 7,67,747 डॉलर का बोनस घोषित है। मेजबान देश इटली भी अपने खिलाड़ियों को आकर्षक राशि दे रहा है। इटली में गोल्ड के लिए करीब 2,13,418 डॉलर, सिल्वर के लिए 1,06,707 डॉलर और ब्रॉन्ज के लिए लगभग 71,148 डॉलर दिए जा रहे हैं।

Tag: #nextindiatimes #WinterOlympics2026 #Sports

RELATED ARTICLE

close button