13 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

IPL 2025 में पंजाब किंग्स की हार से प्रीति जिंटा को कितना हुआ नुकसान?

मुंबई। IPL 2025 का रोमांचक फाइनल मंगलवार को खत्म हो गया और 18 साल के लंबे इंतजार के बाद RCB ने पहली बार खिताब जीत लिया। पूरे देश भर से आरसीबी फैंस इस जीत को सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में जहां एक तरफ विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी टीम जश्न मना रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की टीम पंजाब किंग्स (Punjab Kings) दूसरी बार खिताब से चूक गई, जिससे टीम की सह-मालकिन काफी भावुक नजर आईं।

यह भी पढ़ें-मोटी कहकर निकाली गईं थी सोनाक्षी सिन्हा, फिल्मों से ज्यादा इसलिए चर्चा में रहीं एक्ट्रेस

आपको बता दें कि ट्रॉफी के साथ-साथ एक्ट्रेस को करोड़ों का नुकसान भी हो गया है। IPL फाइनल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ की प्राइज मनी दी जाती है। जबकि रनर-अप को केवल 12.5 करोड़ मिलते हैं। अगर पंजाब किंग्स (Punjab Kings) मैच जीत जाती तो प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को 7.5 करोड़ का एक्स्ट्रा फायदा होता। ऐसे में इस हार के साथ न केवल पंजाब किंग्स टीम की ट्रॉफी की उम्मीदें टूटीं बल्कि प्रीति जिंटा को भी करोड़ों का नुकसान हुआ।

हालांकि फाइनल हारने के बाद भी पंजाब किंग्स के हिस्से 13 करोड़ रुपए आए। इसके अलावा बात की जाए तो क्वालीफायर 2 मुकाबला हारने वाली मुंबई इंडियंस के हिस्से से 7 करोड़ तो एलिमिनेटर से बाहर होने वाली गुजरात टाइटंस के हिस्से में 6.5 करोड रुपए आए। IPL 2025 का फाइनल मुकाबला हारने के बाद पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के हिस्से 13 करोड़ की राशि आई है।

हालांकि आपको बता दें पंजाब किंग्स की अकेली मालकिन प्रीति जिंटा (Preity Zinta) नहीं है बल्कि इसमें में वह तीसरी मालकिन है। इस हिसाब से उन्हें इस रकम का तीसरा हिस्सा मिलेगा। अगर पूरी रकम पहले पंजाब किंग्स को मिलेगी तो इस पर पहले कंपनी के हिसाब से टैक्स लगेगा। उसके बाद जो हिस्सा पसर्नल तौर पर मिलेगा उस पर व्यक्तिगत टैक्स लगेगा। 13 करोड़ पर कंपनी के हिसाब 30 प्रतिशत टैक्स लगेगा; यानी 3.25–3.9 करोड़ के लगभग।

Tag: #nextindiatimes #PreityZinta #IPL2025 #PKBs

RELATED ARTICLE

close button