19 C
Lucknow
Sunday, February 1, 2026

इस बार कितना सस्ता हुआ इलाज, जानें हेल्थ सेक्टर को बजट 2026 में क्या मिला?

डेस्क। वित्त मंत्री ने बायोफर्मा हब बनाने के लिए 10 हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है। हेल्थ सेक्टर (Health Sector) के लिए इस बजट में मेडिकल हब्स, निजी और सरकारी साझेदारी, हेल्थकेयर परिसर चिकित्सा अनुंसधान बनाने से लेकर पशु चिकित्सा क्षेत्र में विकास की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें-बजट 2026 पेश करने के लिए वित्त मंत्री ने पहनी किस राज्य की साड़ी, जानें इसकी खासियत?

बजट में स्वास्थ्य संस्थानों के साथ ही आयुर्वेदिक संस्थानों को वैश्विक पहचान दिलाने की घोषणा की गई है। वित्त मंत्री ने मेंटल हेल्थ को सुधारने के क्षेत्र में भी फैसले लिए हैं। यहां जानिए हेल्थ सेक्टर को बजट 2026 में क्या-क्या मिला?

बायोफॉर्मा पर जोर देने का एक बड़ा परिणाम मधुमेह और कैंसर के लिए कम लागत वाली दवाएं भी होंगी। यह भारत की सबसे तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियों में से दो हैं। बायोलॉजिक दवाओं के घरेलू उत्पादन को प्रोत्साहित करके सरकार का लक्ष्य विनिर्माण लागत को कम करना है।

हेल्थ सेक्टर को बजट 2026 में क्या-क्या मिला?

मेडिकल हब्स बनाए जाएंगे और निजी क्षेत्र की साझेदारी के साथ काम
डायगोनस्टिक्स, पुनर्वास और लोगों की बीमारियों का निदान
अगले 5 सालों तक 100,000 एलिड हेल्थ प्रोफेशनल्स (AHPs) जोड़े जाएंगे
1.5 लाख केयरगिवर्स को ट्रेन किया जाएगा
NIMHANS-2 का सेटअप होगा
जिला अस्पतालों में एमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर्स की क्षमता 50% तक बढ़ाई जाएगी
चिकित्सा क्षेत्र में विविध अवसर प्रदान किए जाएंगे
पशु चिकित्सकों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा
निदान प्रयोगशालाओं को बढ़ावा
देशी विदेशी संस्थानों की मदद ली जाएगी
केयर इकोसिस्टम पर पूरा जोर
बुजुर्गों के इलाज पर खास जोर रहेगा
5 क्षेत्रीय मेडिकल सेंटर खोलने की योजना
आयुर्वेद को इंटरनेशनल पहचान दिलवाएंगे
3 आयुर्वेद एम्स खोले जाएंगे
प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलने में मदद करेंगे
लड़कियों के लिए हर जिले में होस्टल होगा

Tag: #nextindiatimes #Budget2026 #HealthSector

RELATED ARTICLE

close button