27 C
Lucknow
Wednesday, February 18, 2026

T20 World Cup के नॉकआउट से अब तक कितनी बार बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया?

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी T20 World Cup 2026 में ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने वाले हैं और अब सुपर 8 के मुकाबले शुरू होंगे। इस टूर्नामेंट में आयरलैंड और जिम्बाब्वे के बीच ग्रुप स्टेज मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसी के साथ दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला, जिसके कारण ऑस्ट्रेलिया ‘सुपर-8’ से बाहर हो गया।

यह भी पढ़ें-T20 World Cup करवाने में कितने पैसे होते हैं खर्च, कैसे मिलती है इसकी मेजबानी

ऑस्ट्रेलिया सबसे पहली बार 2009 के टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हुई थी। इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी, जिसके कारण कंगारू टीम नॉकआउट स्टेज के पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2014 में ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हो गई थी। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ग्रुप-2 में 4 मैच खेले थे, जिसमें उसे सिर्फ एक ही मुकाबले में जीत मिली थी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम तीसरी बार 2016 के टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हुई थी। इस टूर्नामेंट के ग्रुप-2 में ऑस्ट्रेलिया को प्लेऑफ से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया चौथी बार नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हो गई थी। कंगारू टीम खराब नेट रन रेट (NRR) के कारण प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।

ऑस्ट्रेलिया का 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में भी यही हाल हुआ था, लेकिन इस बार नॉकआउट से पहले नहीं हुआ था। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप-बी के अपने सभी चार मैच जीते थे लेकिन अगले ही मैच में अफगानिस्तान ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए 21 रन से ऑस्ट्रेलिया को मात दे दी थी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया पांचवीं बार नॉकआउट स्टेज से पहले बाहर हो गई है।

Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #Australia

RELATED ARTICLE

close button