नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे हर साल अपना जन्मदिन खास तरीके से मनाते हैं। इस खास मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर हर नेता और मंत्री उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस खास मौके पर आज हम पीएम मोदी के भाई-बहनों के बारे में जानेंगे और यह भी जानेंगे कि वे सभी क्या-क्या काम करते हैं।
यह भी पढ़ें-जानें भारत के किस प्रधानमंत्री ने किए हैं सबसे ज्यादा चीन के दौरे?
गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उनके पिता दामोदरदास मोदी और मां हीराबेन ने साधारण जीवन व्यतीत करते हुए अपने बच्चों को संस्कार और संघर्ष का पाठ पढ़ाया। मोदी परिवार के बड़े बेटे सोमभाई मोदी ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी की थी। अब वह रिटायर होकर अहमदाबाद में एक वृद्धाश्रम का संचालन करते हैं।
दूसरे नंबर पर अमृतभाई मोदी एक प्राइवेट कंपनी में फिटर की नौकरी करते थे और रिटायर हुए हैं। कभी उनकी सैलरी 10 हजार रुपये से ज्यादा नहीं थी। आज वे अहमदाबाद में साधारण मकान में परिवार के साथ रहते हैं। तीसरे नंबर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। छोटे भाई प्रह्लाद मोदी अहमदाबाद में किराने की दुकान और टायर शोरूम चलाते हैं। वे सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहते हैं।

मोदी परिवार की इकलौती बहन वसंतीबेन हसमुखलाल मोदी हैं। वे गृहिणी हैं और उनके पति हसमुखलाल भारतीय जीवन बीमा निगम में काम करते थे। पीएम मोदी के सबसे छोटे भाई पंकज मोदी गांधीनगर में रहते हैं और गुजरात सूचना विभाग में ऑफिसर हैं। मां हीराबेन के जीवन के अंतिम वर्ष वे उनके साथ ही रहते थे। इसीलिए पीएम मोदी जब भी मां से मिलने आते थे, तब पंकज भाई से उनकी मुलाकात होती रहती थी।
Tag: #nextindiatimes #PMModi #PmModiBirthday