स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी खेली जा रही आईसीसी T20 World Cup 2026 का कारवां सुपर-8 तक पहुंच चुका है। इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में एक बार फिर से बल्लेबाजों का आक्रामक रूप देखने को मिला है। इस टूर्नामेंट में अब तक 13 हजार से ज्यादा रन, 1100 से ज्यादा चौका और 550 से ज्यादा छक्के लग चुके हैं।
यह भी पढ़ें-ये हैं T20 World Cup के इतिहास में भारत-पाकिस्तान के रोमांचक मुकाबले
इन रनों और चौकों-छक्कों की बरसात ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। पावरप्ले से लेकर डेथ ओवरों तक, बल्लेबाजों ने अपने दमदार शॉट्स से गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा है और रिकॉर्ड बुक को लगातार अपडेट किया है। इस टी20 विश्व कप ने चौकों और छक्कों के मामले में पिछले सभी संस्करणों के रिकॉर्ड तोड़ चुका है।
टूर्नामेंट में अब तक 1139 चौके लगे हैं, साथ-ही कुल 572 छक्के भी लग चुके हैं। भारत अब तक सबसे अधिक छक्के लगाने वाली टीमों की सूची में टॉप पर बना हुआ है।टूर्नामेंट अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, जहां 8 मार्च 2026 को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, रनों और बाउंड्री की ये संख्या और भी तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

23 फरवरी तक टी20 विश्व कप में 44 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें कुल 13,489 रन बन चुके हैं। इन रनों में अब तक पावरप्ले में 4192 रन लग चुके हैं, जबकि टूर्नामेंट में 7798 रन सिर्फ बाउंड्री से आएं हैं। इस टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन की खासियत ये रही है कि पिछले कई सीजनों के अपेक्षा इस एडिशन में तेजी से रन बने हैं। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे आईसीसी टी20 विश्व कप में अलग-अलग पिचों और परिस्थितियों में बल्लेबाजों ने खुद को साबित किया है।
Tag: #nextindiatimes #T20WorldCup2026 #Sports




