डेस्क। ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के उद्घाटन से पहले भारत में 33 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे थे, जो हमें दुनिया से जोड़ते थे। आज जेवर एयरपोर्ट के जुड़ने से यह नेटवर्क और भी विशाल हो गया है। आइए इस आर्टिकल में सबसे पहले देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों (International Airports) की पूरी लिस्ट।
यह भी पढ़ें-जानें जेवर एयरपोर्ट की वो खूबियां, जो इसे बाकी एयरपोर्ट्स से अलग बनाती हैं
आज उद्घाटित हुआ नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar) पूरी तरह से तैयार होने पर एशिया का सबसे बड़ा और भारत का पहला ‘नेट जीरो’ एयरपोर्ट होगा, जहां यात्रियों को ‘पेपरलेस’ और फेशियल रिकॉग्निशन जैसी स्मार्ट तकनीकों के जरिए बिना लंबी लाइनों में लगे सफर करने की सुविधा मिलेगी।
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित त्रिची हवाई अड्डा भारत का सबसे छोटा एयरपोर्ट है। यह 702.02 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां का रनवे 8,136 फीट में बना है, जो सबसे छोटा है।लद्दाख में स्थित कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डा भारत का सबसे ऊंचा एयरपोर्ट है और दुनिया का 24वां सबसे ऊंचा वाणिज्यिक हवाई अड्डा है। यह औसत समुद्र तल से 3,256 मीटर की ऊंचाई पर बना है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। इसका टर्मिनल 3 दुनिया के सबसे बड़े टर्मिनलों में से एक है। यह अपनी विश्व स्तरीय यात्री सुविधाओं और शानदार कनेक्टिविटी के लिए जाना जाता है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। इसका टर्मिनल 2 अपने शानदार आर्केटेक्चर और आर्ट म्यूजियम के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया का पहला हवाई अड्डा है जो पूरी तरह से 100% सौर ऊर्जा से संचालित होता है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इस मॉडल के लिए इसे संयुक्त राष्ट्र से भी सम्मान मिल चुका है।
Tag: #nextindiatimes #InternationalAirports #JewarAirport




