37.3 C
Lucknow
Sunday, June 8, 2025

प्रियंका चोपड़ा ने अब तक कर डाली कितनी हॉलीवुड फिल्में, यहां देखें लिस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक सफल एक्ट्रेस, लेखक, निर्माता, उद्यमी और मीडिया इंडस्ट्री की एक मजबूत पर्सनैलिटी हैं। उन्होंने हर कदम पर खुद को साबित किया है और हमेशा अपनी शर्तों पर काम करते हुए एक आइकॉनिक ग्लोबल स्टार के तौर पर आज जानी जाती हैं। बॉलीवुड (Bollywood) में एक से बढ़कर एक फिल्में देने के बाद उन्होंने हॉलीवुड (Hollywood) की ओर रुख किया और आज वहां भी सफल अदाकारा हैं।

यह भी पढ़ें-अपने नहाए पानी का साबुन बनाकर बेचती है ये हॉलीवुड एक्ट्रेस, कीमत रखी इतनी

प्रियंका ने कई हॉलीवुड (Hollywood) फिल्मों और सीरीज में काम किया है। आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की अब तक की शानदार हॉलीवुड फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। उन्होंने सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत कई सुपरस्टार के साथ काम किया है। साल 2015 तक प्रियंका ने लगातार बॉलीवुड फिल्में की। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड (Bollywood) फिल्मों पर उतनी तवज्जो नहीं दी।

अब तक प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कई हॉलीवुड (Hollywood) फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पिछले 5 सालों में उन्होंने 6 Hollywood फिल्मों में काम किया है। इनमें साल 2020 में आई शॉर्ट फिल्म ‘वी आर ओनली फैमिली’, ‘वी कैन बी हीरोज’ और ‘हैप्पीनेस कंटिन्यू’, साल 2021 में ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’, साल 2023 में ‘लव अगेन’ और ‘टाइगर’ फिल्मों के नाम शामिल हैं।

इनमें से ‘टाइगर’ में प्रियंका (Priyanka Chopra) ने एक्टिंग नहीं की है बल्कि नरेट किया है। इसके अलावा उन्होंने एक और हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में भी काम किया है। इसका निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स ने किया है। द ब्लफ़ 10 अक्टूबर 2025 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा। प्रियंका इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इसके अलावा वो साल 2023 में हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाेडल’ में भी नजर आई थीं, जो काफी चर्चा में रही थी। बता दें प्रियंका ने हॉलीवुड में एक्टर्स जितनी फीस लेकर इतिहास रचा है। इसके साथ ही वो हॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली इंडियन एक्ट्रेस भी बन गई हैं।

Tag: #nextindiatimes #Hollywood #PriyankaChopra

RELATED ARTICLE

close button