33 C
Lucknow
Tuesday, April 7, 2026

5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कितने दिन में हो जाती है बुकिंग, जानें कितनी है कीमत

डेस्क। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से एलपीजी सप्लाई में कमी आ चुकी है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने घरों पर दबाव कम करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत सभी राज्यों में 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई दोगुनी कर दी गई है। यह छोटे सिलेंडर कमी के समय में एक जरूरी विकल्प बन गए हैं।

यह भी पढ़ें-LPG गैस सिलेंडर 14.2 किलो का ही क्यों होता है, जानें असली वजह

5 किलोग्राम वाले LPG cylinder का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आसानी से मिल जाता है। आम एलपीजी कनेक्शन के उलट इन सिलेंडरों को ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर या फिर चुनिंदा किराना दुकानों से लगभग तुरंत, सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही खरीदा जा सकता है। खरीदारों को बस एक वैध आईडी दिखानी होती है।

5 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। रिफिल की कीमत अब लगभग ₹649 हो गई है। पहले इसकी कीमत ₹598 थी लेकिन ₹51 की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत में उछाल आया है। जो लोग फ्री ट्रेड एलपीजी कैटेगरी के तहत नया कनेक्शन लेना चाहते हैं उनके लिए शुरुआती कीमत ₹1,450 रुपए से ₹1,700 के बीच है।इसमें सिलेंडर, रेगुलेटर और पहली बार गैस भरवाना शामिल है। इसी के साथ कुछ स्थानीय बाजारों में खुले रिफिल ₹400 प्रति किलोग्राम तक की ऊंची दरों पर बेचें जा रहे हैं।

अगर आप होम डिलीवरी चाहते हैं तो इस प्रक्रिया में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। बुकिंग ऑनलाइन या फिर आईवीआरएस के जरिए की जा सकती है।डिलीवरी में आमतौर पर 2 से 3 दिन लगते हैं। 5 किलोग्राम वाला फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर खासतौर पर प्रवासी मजदूर, छात्रों और उन लोगों की मदद के लिए शुरू किया गया था जिनके पास कोई पक्का पता नहीं है।

Tag: #nextindiatimes #LPGcylinder #LPGcrisis

RELATED ARTICLE

close button