बिहार। बिहार के पूर्व मंत्री रह चुके तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) हमेशा किसी न किसी बात की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। राजद (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की लव स्टोरी शनिवार को सुर्खियों में रही। तेज प्रताप ने खुद फेसबुक पोस्ट करते हुए अनुष्का यादव (Anushka Yadav) को अपनी गर्लफ्रेंड बताया। उन्होंने यह भी बताया कि वे दोनों एक-दूसरे को 12 साल से जान रहे हैं।
यह भी पढ़ें-जातिसूचक टिप्पणी पर कितनी मिलती है सजा, जानें क्या है नियम?
तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) के फेसबुक अकाउंट से एक बार यह पोस्ट डिलीट किया गया। बाद में फिर पोस्ट किया गया। अब राजद (RJD) के बड़े नेता और लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका लगा है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) ने एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ तेज प्रताप यादव को घर से भी बेदखल कर दिया गया है।

तेज प्रताप यादव, बिहार के प्रसिद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं। उनकी पढ़ाई को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। Myneta पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) ने 2010 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। हालांकि कितने नंबर आए और स्ट्रीम कौन सा था इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
इसके बाद Tej Pratap Yadav ने पटना के बिहार नेशनल कॉलेज में राजनीति विज्ञान की पढ़ाई शुरू की, लेकिन पहली साल की परीक्षा पास न कर पाने की वजह से पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी। हालांकि उन्होंने कॉलेज में रहते हुए राजनीति के कई पहलुओं को समझने की कोशिश की। उन्होंने पटना के बिहार फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का रुख किया। यहां उन्होंने कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेंनिंग के लिए दाखिला लिया।
Tag: #nextindiatimes #TejPratapYadav #LaluYadav