27 C
Lucknow
Tuesday, February 17, 2026

आखिर नींबू चाटते ही कैसे उतर जाता है नशा, समझे इसके पीछे का साइंस

डेस्क। अक्सर ऐसा कहा जाता है कि शराब पीने के बाद अगर नींबू (lemon) चाट लिया जाए तो नशा तुरंत कम हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसका तेज खट्टा स्वाद शराब के असर को कम कर देता है। आइये समझते हैं आखिर इसके पीछे का पूरा साइंस क्या है?

यह भी पढ़ें-किस देश के‌ लोग‌ पीते हैं सबसे ज्यादा शराब, जानें भारत किस नंबर पर

जब आप शराब पीते हैं तो आपका लिवर इस काम नुकसानदायक चीजों में बदलने से पहले एसिटैल्डिहाइड में तोड़ देता है। यह एक टॉक्सिक कंपाउंड होता है। इस प्रक्रिया में समय लगता है और लीवर शराब को लगभग एक जैसी रेट पर मेटाबोलाइज करता है। नींबू कितना भी खट्टा क्यों ना हो, यह खून में अल्कोहल लेवल को तुरंत कम नहीं कर सकता।

शराब एक डाइयूरेटिक है। इसका मतलब होता है कि यह यूरीन आउटपुट बढ़ाकर डिहाइड्रेशन की वजह बनती है। डिहाइड्रेशन हैंगओवर के लक्षणों जैसे कि सर दर्द, चक्कर आना और थकान की मुख्य वजहों में से एक है। नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट काफी ज्यादा होते हैं। यह न्यूट्रिएंट्स शराब पीने से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में काफी मदद करते हैं। नींबू पानी पीने से खोए हुए फ्लूइड्स की पूर्ति होती है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस ठीक हो सकता है।

नींबू का तीखा खट्टा स्वाद सेंसरी नर्व्स को स्टिम्युलेट करता है। साथ ही यह दिमाग में अचानक शौक रिस्पांस पैदा करता है। कुछ समय के लिए अलर्टनेस बढ़ सकती है और सुस्ती की भावना कम हो सकती है लेकिन यह असर ज्यादा देर तक नहीं रहता। तो यह सोचना की नींबू चाटने से नशा दूर हो सकता है एक मिथक है। अल्कोहल का मेटाबॉलिज्म बायोलॉजिकल प्रोसेस को फॉलो करता है जिससे खट्टे खाने से जल्दी नहीं किया जा सकता।

Tag: #nextindiatimes #lemon #alcohol #lifestyle

RELATED ARTICLE

close button