टेक्नोलॉजी डेस्क। Honor X80i चीन में लॉन्च हो गया है। Honor X सीरीज का ये नया स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6500 Elite चिपसेट पर चलता है और इसमें 6.6-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 6,500 nits है। Honor X80i में 7,000mAh की बैटरी है जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
यह भी पढ़ें-Samsung Galaxy A07 5G लॉन्च, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा
इसे चार अलग-अलग कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है और इसमें डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP66-रेटेड बॉडी दी गई है। इस नए फोन की थिकनेस 7.34mm है। डुअल SIM वाला Honor X80i, Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चलता है। इसमें 6.6-इंच का 1.5K (1,200×2,600 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 95 प्रतिशत है।
इस डिस्प्ले में 6,500 nits की पीक ब्राइटनेस और 3,840Hz PWM डिमिंग मिलने का दावा किया गया है। इस स्क्रीन को एल्युमिनोसिलिकेट ग्लास से सुरक्षित किया गया है। Honor X80i में MediaTek Dimensity 6500 Elite चिपसेट लगा है, जिसके साथ Mali-G57 MC2 GPU, 12GB तक RAM और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है। Honor X80i में 7,000mAh की लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरे की बात करें तो Honor X80i में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा है। Honor X80i में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth 6.0, GPS/A-GPS, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, A-GNSS, NFC, OTG और USB Type-C पोर्ट जैसे कई ऑप्शन मौजूद हैं। इसमें एक्सेलेरोमीटर, इन्फ़्रारेड सेंसर, कंपास, एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं। ऑथेंटिकेशन के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट सेंसर लगा है।
Tag: #nextindiatimes #HonorX80i #technology




