ऑटो डेस्क। होंडा (Honda) मोटरसाइकिल ने अपनी पॉपुलर कम्यूटर बाइक 2025 Honda SP125 और SP160 को नए फीचर्स और स्टाइल के साथ पेश किया है। इन दोनों ही मोटरसाइकिल (motorcycles) को नया TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ लेकर आया गया है। जिसकी वजह से यह पहले से ज्यादा किफायती और अट्रैक्टिव हो गई है।
यह भी पढ़ें-कार से भी ज्यादा महंगी है Kawasaki Ninja 500, फीचर्स जान हो जाएंगे दीवाने
आइए SP125 और SP160 को मिले नए अपडेट्स के बारे में जानते हैं। होंडा (Honda) ने अपनी इन दोनों मोटरसाइकिल (motorcycles) को स्टाइलिश बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं। SP125 में ग्राफिक डिजाइन को रिफ्रेश किया गया है और SP160 में नया LED हेडलाइट दिया गया है, जो रात में बेहतर रोशनी और शानदार लुक देता है। इन दोनों में सबसे बड़ा बदलाव TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है।

इसे होंडा रोडसिंक ऐप (Honda RoadSync app) के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है, जिसके जरिए आपको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, म्यूजिक और कॉल्स की जानकारी स्क्रीन पर मिलेगी। इसमें रियल-टाइम फ्यूल इकॉनमी, रेंज, एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी, स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, ओडोमीटर, और ट्रिप मीटर जैसी जानकारी मिलेगी। दोनों मोटरसाइकिल में आइडल स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन दिया गया है, जो ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को ऑटोमैटिक बंद कर देता है। इसकी वजह से फ्यूल की काफी बचत होती है।

Honda SP125 में 123cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 10 hp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 5-स्पीड मल्टीप्लेट वेट क्लच के साथ जोड़ा गया है। 2025 Honda SP125 को नए फीचर्स के साथ भारत में 92,678 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, 2025 Honda SP160 को 1.22 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लेकर आया गया है।
Tag: #nextindiatimes #HondaSP125 #automobile