21 C
Lucknow
Thursday, February 5, 2026

Honda Dio 125 और Shine का X-एडिशन लॉन्‍च, मिली ये खासियतें

ऑटो डेस्क। होंडा की ओर से Honda Shine 125 के लिमिटेड एडिशन और Honda Dio 125 के X- Edition को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इन दोनों में कई बेहतरीन अपडेट किए हैं, जिसके बाद इनको खरीदना बेहतर विकल्‍प बन गया है।

यह भी पढ़ें-MG Cyberster की हो रही रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, मिलते हैं बेहतरीन फीचर्स

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक होंडा डियो 125 स्‍कूटर में मैट फ्रेश रंग के अलॉय व्हील्स, X-Edition स्टिकर्स के साथ ऑफर किया गया है। वहीं होंडा शाइन 125 को पर्ल सायरन ब्लू के साथ ही पाइराइट ब्राउन फिनिश वाले अलॉय व्हील को दिया गया है।

होंडा की ओर से इन दोनों के इंजन में किसी तरह का भी बदलाव नहीं किया गया है। इनमें पहले की तरह ही 125 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। निर्माता की ओर से होंडा शाइन 125 के लिमिटेड एडिशन की एक्‍स शोरूम कीमत 86211 रुपये रखी गई है। वहीं होंडा डियो 125 स्‍कूटर के एक्‍स एडिशन की एक्‍स शोरूम कीमत को 87733 रुपये रखा गया है। इन दोनों के नए एडिशन के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। दोनों मॉडल होंडा के थॉटफुल डिजाइन और सुरक्षित व सहज राइडिंग एक्सपीरियंस के फोकस पर खरे उतरते हैं।

इसके स्पोर्टी अपील को और बढ़ाते हुए X-Edition में आकर्षक Mat Frash कलर में एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसी के साथ स्कूट के साइड में मौजूद नए X-Edition डेकल्स इसके “X-फैक्टर” को हाइलाइट करते हैं। ये स्कूटर खासतौर पर Gen-Z और युवा वर्किंग राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपनी अलग पहचान और कॉन्फिडेंस दिखाना चाहते हैं। इस एडिशन में नए प्रीमियम ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसकी आइकॉनिक पहचान को बरकरार रखते हुए इसे ज्यादा रिफाइंड विजुअल कैरेक्टर देते हैं।

Tag: #nextindiatimes #HondaShine125 #HondaDio125

RELATED ARTICLE

close button