ऑटो डेस्क। होंडा ने नई 2025 Honda CBR 1000RR-R SP को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस मोटरसाइकिल को पिछले साल भारतीय बाजार से हटा दिया गया था। अब इसकी दमदार वापसी की गई है। इसे कई बेहतरीन फीचर्स के साथ भारत में दोबारा लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें-Honda Activa या TVS Jupiter…कौन सी स्कूटी है पैसा वसूल?
2025 Honda CBR 1000RR-R SP को 1000cc का इनलाइन-फोर इंजन से लैस किया गया है। यह इंजन 217PS की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसका वजन 00kg से थोड़ा अधिक है, जो इसकी पावर के हिसाब से काफी प्रभावशाली है। होंडा का दावा है कि उसने गियर रेशियो को छोटा कर दिया है, जिससे यह फायरब्लेड पहले से ज्यादा तेज हो गई है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं, जो पावर आउटपुट, इंजन ब्रेकिंग और व्हीली कंट्रोल को आसानी से बदलने का काम करते है।

इसमें पहले की तरह ही 3-लेवल एडजस्टेबल ABS भी दिया गया है। 2025 Honda CBR 1000RR-R SP में एक 5-इंच का TFT कंसोल दिया गया है, जिसे कंट्रोल करने के लिए एक डेडिकेटेड फोर-वे स्विच भी दिया गया है। इसमें स्मार्ट की दी गई है, जो कीलेस इग्निशन को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही व्हीली कंट्रोल, 9-लेवल लॉन्च कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, 3-लेवल स्विचेबल ABS और एक स्टीयरिंग डैम्पर जैसे फीचर्स मिलते हैं और इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर स्टैंडर्ड भी दिया गया है।
2025 Honda CBR 1000RR-R SP को अगर आप दूर से देखेंगे, तो आपको इसमें ज्यादा बदलाव देखने के लिए नहीं मिलेगा, लेकिन पास आने पर आपको बदलाव नजक आएंगे। इसमें नई फायरब्लेड दी गई है। बाइक को दोनों तरफ अब नए एयरो विंगलेट्स लगाए गए हैं। भारतीय बाजार में 2025 Honda CBR 1000RR-R SP की एक्स-शोरूम कीमत 28,99,000 रुपये है।
Tag: #nextindiatimes #2025HondaCBR1000RRRSP #Honda