डेस्क। इस साल सौ साल बाद होली (Holi) पर चंद्रग्रहण लग रहा है। इस चंद्रग्रहण (lunar eclipse) की शुरुआत 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 23 मिनट से होगी। वहीं इसका समापन दोपहर 03 बजकर 02 मिनट पर होगा। यह चंद्रग्रहण (lunar eclipse) भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में (color) रंगों का चयन आप अपनी राशि के अनुसार कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-सिर्फ इतने घंटे रहेगा होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, फिर मंडराने लगेगा भद्रा का साया
इस बार होली (Holi) पर यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम हो सकता है। साथ ही आपकी किस्मत भी पलट सकती है। तो आइए जानते हैं इस साल किस राशि के जातकों को किस रंग (color) का इस्तेमाल करना चाहिए।
मेष राशि: मेष राशि चक्र की पहली राशि है। इस राशि के स्वामी मंगल हैं। मेष राशि के जातकों का शुभ रंग (color) लाल है। लाल रंग प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक (symbol) होता है। यह रंग मेष राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा। ऐसे में इस रंग (color) से होली खेलना आपके लिए अच्छा रहेगा।
वृषभ राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए इस राशि के लिए शुभ रंग (color) सफेद होगा। इसके अलावा हल्का नीला रंग भी आपके लिए अच्छा साबित होगा। सफेद रंग इस राशि के लोगों को सुख व शांति प्रदान करेगा।
मिथुन राशि: इस राशि के स्वामी बुध हैं इसलिए इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। यह रंग आपके ऊपर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। मिथुन राशि वालों के लिए यह रंग शुभ फलदायक रहेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा मन और मन की भावनाओं को नियंत्रित करने का काम करता है इसलिए इस राशि का शुभ रंग (color) सफेद है। होली पर इस रंग से होली खेलना आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि: इस राशि के स्वामी सूर्य हैं। यह ग्रह सफलता का प्रतीक माना जाता है। इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग (color) गहरा लाल, संतरी, पीला और सुनहरा है। ऐसे में, होली के दिन आप इन रंगों का इस्तेमाल करें ये आपको मानसिक सुख प्रदान करेगा।
कन्या राशि: कन्या राशि का शुभ रंग (color) गहरा हरा है। हरा रंग सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, नीला रंग भी इन लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। ऐसे में, आप हरा व नीला रंग दोनों से ही होली खेल सकते हैं।
तुला राशि: इस राशि के स्वामी शुक्र हैं इसलिए इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग सफेद और हल्का पीला होता है। ऐसे में, तुला राशि के जातकों को पीले रंग (color) से होली (Holi) खेलना चाहिए।
यह भी पढ़ें-दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों ने खेली अश्लील तरीके से होली, वीडियो वायरल
वृश्चिक राशि: इस राशि के स्वामी मंगल हैं इसलिए इस राशि के लोगों के लिए लाल और मैरून रंग बहुत शुभ माना गया है। वृश्चिक राशि के लिए इस शुभ रंग (color) का प्रयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। इस रंग के प्रयोग से हर कठिन परिस्थिति से बाहर निकलने में मदद मिलती है।
धनु राशि: इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति का शुभ रंग (color) पीला होता है। यदि संभव हो तो इस राशि के लोगों को होली खेलते समय पीले रंग (color) का प्रयोग करना चाहिए। इससे धनु राशि के लोगों को लाभ होगा और उनके मन में सुख और शांति का एहसास होगा।
मकर राशि: इस राशि के स्वामी शनि हैं। शनि के स्वामी होने के कारण इस राशि का शुभ रंग काला या गहरा नीला होता है। मैरून रंग (color) भी मकर राशि के लोगों के लिए उत्तम माना जाता है। ऐसे में, इसके इस्तेमाल से आप हर नकारात्मक ऊर्जा से दूर रह सकते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि के स्वामी शनि हैं इसलिए इस राशि का शुभ रंग (color) भी काला या गहरा नीला माना जाता है। इन रंगों का प्रयोग करना कुंभ राशि के लोगों के लिए लाभदायक होगा।
मीन राशि: इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। बृहस्पति का शुभ रंग (color) पीला है इसलिए मीन राशि के लोगों के लिए पीला रंग बहुत लाभकारी होता है। यह रंग आपके जीवन में शुभता लेकर आया आएगा और आपको हर प्रकार की समस्या से दूर रखेगा।
Tag: #nextindiatimes #color #Holi #lunareclipse