33.1 C
Lucknow
Sunday, March 1, 2026

44 साल पुराने इस गीत के बिना आज भी अधूरा है होली का जश्न, सुपरहिट था सॉन्ग

एंटरटेनमेंट डेस्क। एक समय हुआ करता था कि ज्यादातर हिंदी मूवीज में होली को लेकर स्पेशल सॉन्ग तैयार किए जाते थे। ऐसा ही एक गाना 44 साल पहले रिलीज हुआ और अब तक ये रंगों के त्योहार मे सबसे अधिक पसंद किया जाता है। इस गीत के बिना होली का जश्न अधूरा माना जाता है।

यह भी पढ़ें-होली के गाने के लिए एक्ट्रेस को करनी पड़ी थी हाथी से दोस्ती, आज भी बजता है ये गाना

Holi के खास अवसर पर लोग डीजे पर बेस्ट होली सॉन्ग्स सुनते हैं और जमकर हुडदंग मचाते हैं। इस दौरान एक गाना ऐसा है, जो दशकों से होली पर हल्ला काटता आ रहा है और हर कोई इसे सुनना पसंद करता है। जिस गाने के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह साल 1982 में आई फिल्म नदिया के पार से नाता रखता है।

यहां बात अभिनेता सचिन पिलगांवकर और अभिनेत्री साधना सिंह के गाने जोगी जी धीरे-धीरे…के बारे में जिक्र किया जा रहा है। 44 साल पुराना ये गाना बेस्ट होली सॉन्ग माना जाता है और इस गाने के बिना रंगों के इस फेस्टिवल का जश्न अधूरा रहता है। आज भी नदिया के पार का जोगी जी धीरे-धीरे अमर है और लोग होली के अवसर पर इस गाने पर झूमना पसंद करते हैं। सिंगर रविंद्र जैन और गायिका हेमलता की मधुर आवाज में जोगी जी धीरे-धीरे श्रोताओं के दिलों को सुकून पहुंचाता है और होली के जश्न को दोगुना कर देता है।

ब्लॉकबस्टर फिल्म नदिया के पार का सुपरहिट गीत जोगी जी धीरे-धीरे यूट्यूब पर भी काफी लोकप्रिय है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 93 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और होली के मौके पर इन व्यूज में स्पीड से इजाफा देखने को मिलता है।

Tag: #nextindiatimes #Holi2026 #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button