15 C
Lucknow
Monday, February 2, 2026

HMD की दो नई स्मार्टवॉच हुईं लॉन्च, जानें दोनों के फीचर्स

टेक्नोलॉजी डेस्क। HMD ग्लोबल ने अपनी दो नई स्मार्टवॉच, HMD Watch X1 और HMD Watch P1 लॉन्च करके वियरेबल सेगमेंट में एंट्री की है। Watch X1 में सर्कुलर 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले है और ये एक बार चार्ज करने पर पांच दिनों तक की बैटरी लाइफ का वादा करती है। दूसरी ओर, HMD वॉच P1 में एक बड़ा 1.83-इंच LCD स्क्रीन वाला रेक्टेंगुलर डायल है और दावा किया गया है कि ये चार दिनों तक का बैटरी बैकअप देती है।

यह भी पढ़ें-Huawei Enjoy 70X प्रीमियम फोन लांच, बेहद कम है कीमत

HMD Watch X1 में 466×466 पिक्सल रेजोल्यूशन, 600 निट्स ब्राइटनेस के साथ 1.43-इंच AMOLED डिस्प्ले है। सर्कुलर डिस्प्ले में ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले सपोर्ट है। इसमें IP68 रेटिंग है और यूजर्स इसे HMD वॉच एप का इस्तेमाल करके ब्लूटूथ पर स्मार्टफोन के साथ पेयर कर सकते हैं। हैंडसेट से कनेक्ट होने पर ये ब्लूटूथ कॉलिंग ऑफर करता है, जिससे यूजर्स अपना फोन निकाले बिना कॉल कर सकते हैं और रिसीव कर सकते हैं।

हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए, HMD Watch X1 में एक्सेलेरोमीटर, हार्ट रेट सेंसर और SpO2 सेंसर शामिल है। ये स्टेप्स, कैलोरी, नींद, स्ट्रेस, मेंस्ट्रुअल साइकिल को ट्रैक करता है और ब्रीदिंग एक्सरसाइज ऑफर करता है। वॉच में 20 तक कस्टमाइजेबल एक्टिविटी स्लॉट हैं, जिन्हें एप में 700 से ज्यादा में से चुना जा सकता है। एडिशनल फीचर्स में ICE कॉल, नोटिफिकेशन अलर्ट, सेडेंटरी और वाटर ड्रिंकिंग रिमाइंडर, वेदर अपडेट, कैमरा और म्यूज़िक कंट्रोल और वेक जेस्चर शामिल हैं।

HMD Watch P1 स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है जिसमें वॉच पर 15 तक कस्टमाइजेबल एक्टिविटीज हैं, जिन्हें एप पर उपलब्ध 700 से ज्यादा एक्टिविटी मोड में से चुना जा सकता है। एडिशनल फंक्शन में नोटिफिकेशन अलर्ट, वाइब्रेशन के साथ अलार्म, टाइमर, स्टॉपवॉच, मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग और सेडेंटरी रिमाइंडर शामिल हैं।

Tag: #nextindiatimes #HMDWatchX1 #HMDWatchP1 #HMD

RELATED ARTICLE

close button