एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गायकों में Mohammed Rafi का नाम भी शामिल रहता है। यूं तो सिनेमा जगत में मोहम्मद रफी से जुड़े कई रोचक किस्से मौजूद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म ऐसी भी, जिसके लिए रफी साहब ने फ्री में गाने गाए थे।
यह भी पढ़ें-लता मंगेशकर के इस गाने ने बचाई थी कई आशिकों की जान, जानें कौनसा था वो गाना?
बात 1971 की है, जब सुपरस्टार जॉय मुखर्जी फिल्म लव इन बॉम्बे बना रहे थे। इस मूवी के लिए जॉय ने अपनी सारी पूंजी लगा दी। लेकिन उनको सबसे झटका तब लगा, जब फिल्म पूरी बनने के बाद डिब्बा बंद हो गई और जॉय मुखर्जी की आर्थिक हालत खराब होने लगी। इस बुरे वक्त में मोहम्मद रफी ने अपने दोस्त जॉय का साथ दिया।

रफी साहब एक महान सिंगर थे। उन्होंने लव इन बॉम्बे के लिए फ्री में गाने गाए और कर्ज में डूबे अपने दोस्त का साथ दिया। इस मूवी का रानी नाचो… रफी साहब ने बिना कोई रकम लिए गाया था। कहा जाता है कि उन्होंने जॉय मुखर्जी से साफ कह दिया था कि फिल्म के गाने एक शर्त पर ही गाऊंगा कि मुझे तुमसे पैसे नहीं चाहिए। ये सुनकर जॉय की आंखें भर आई थीं और वह समझ गए थे कि सच्चा दोस्त ही बुरे वक्त में साथ देता है। इस तरह से मोहम्मद रफी ने सिनेमा जगत में दोस्ती की अनोखी मिसाल कायम की।
जॉय मुखर्जी की फिल्म लव इन बॉम्बे करीब 40 साल बाद जाकर सिनेमाघरों में रिलीज हो पाई थी। हालांकि, तब तक न तो रफी साहब रहे और न ही जॉय अपनी मूवी को रिलीज होते ही देख पाए। लेकिन मोहम्मद रफी साहब की दरियादिली के लिए जॉय की इस मूवी को आज भी याद किया जाता है।
Tag: #nextindiatimes #MohammedRafi #Entertainment




