27 C
Lucknow
Saturday, May 16, 2026

हेमंत सोरेन को ED ने किया गिरफ्तार, 7 घंटे चली पूछताछ

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को लंबी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिरासत में ले लिया है। वह ईडी की हिरासत में राजभवन गए थे। जेएमएम सांसद महुआ मांझी ने कहा कि अभी हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में है। सीएम अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ईडी टीम के साथ राज्यपाल के पास गए हैं। चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे।

यह भी पढ़ें-सीट बंटवारे को लेकर बिहार में महागठबंधन में रार, 16 सीटों पर फंसा ये पेंच

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि हमें ईडी कार्यालय में बुलाया गया और समय दिया गया। उसके बाद हमें अपमानित किया गया और वहां से चले जाने को कहा गया। राज भवन बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। वहीं कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि क्या बीजेपी का भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार नहीं है?। बीजेपी की नीति और नियत पर अब चर्चा नहीं हो सकती। बीजेपी ने संघीय ढांचे को नष्ट कर दिया है।

इसके अलावा सीएम से उनके और उनके परिजनों की ओर से अर्जित संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि ईडी ने सीएम से करीब एक दर्जन सवाल पूछे। अफसरों ने सीएम का जो बयान दर्ज किया है, उसका दस्तावेजों के साथ मिलान किया जाएगा। इसके बाद एक बार फिर उनसे पूछताछ हो सकती है।

RELATED ARTICLE