35.9 C
Lucknow
Tuesday, March 10, 2026

पति ने धक्के मारकर घर से निकाला, फिर एक डॉन ने संवारी एक्ट्रेस की जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क। हिंदी सिनेमा में सितारों की कहानियां जितनी फिल्मी पर्दे पर हिट रहीं, वहीं निजी जिंदगी में उतनी ही उथल -पुथल रही। इन्हीं में एक कहानी रही है हेलेन की। वही हेलेन जिन्हें बॉलीवुड की पहली कैबरे क्वीन कहा जाता है। हेलेन (Helen) के डांस ने हर किसी को दीवाना बनाया। लेकिन हेलेन की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। उन्हीं हेलेन को एक वक्त पर डॉन की मदद लेनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें-ये है Bollywood की सबसे पढ़ी-लिखी एक्ट्रेस, नेटवर्थ में कैटरीना भी पीछे

दरअसल सलीम खान से पहले हेलेन की जिंदगी में फिल्ममेकर प्रेम नारायण अरोड़ा (पीएन अरोड़ा) आए थे। पीएन अरोड़ा के साथ हेलेन का रिश्ता चला तो सही लेकिन इस रिश्ते में उन्हें तकलीफें उठानी पड़ीं। पीएन अरोड़ा हेलेन से उम्र में करीब 27 साल बड़े थे।ऐसे में हेलेन का विश्वास उन पर ज्यादा ही था।इसके बाद हेलेन ने अपनी सारी कमाई और प्रॉपर्टी का जिम्मा पीएम अरोड़ा को सौंप डाला। एक वक्त ऐसा आया कि अरोड़ा ने हेलेन को उन्हीं के घर से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया।

इसके बाद इंड्स्ट्री के लोगों से हेलेन ने मदद की गुहार भी लगाई और फिर वो दिलीप कुमार और सलीम खान के पास गईं। दिलीप कुमार ने हेलेन को देखा तो वह बेहद चिंतित हो उठे। उन्हें समझ नहीं आया कि अचानक से ऐसा क्या किया जाए। क्या वाकई में किसी कानूनी मदद से कुछ होगा।

आखिरकार दिलीप कुमार ने अंडरवर्ल्ड डॉन से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन दिलीप कुमार की फोन पर करीम लाला से बात नहीं हो पाई तो उन्होंने एक चिट्ठी लिख दी। ये चिट्ठी लेकर हेलेन करीम लाला के पास गईं और कहा कि उनकी मदद की जाए। आखिरकार करीम लाला ने हेलेन की मदद की। करीम लाला उस वक्त मुंबई का डॉन हुआ करता था।

Tag: #nextindiatimes #Bollywood #Helen

RELATED ARTICLE

close button