एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो अब भले ही अपना नाम स्थापित कर चुके हों लेकिन जब इंडस्ट्री में वो आए थे तब उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी थी। ऐसा ही कुछ हुआ था Shakti Kapoor के साथ। एक समय था जब शक्ति कपूर एक्टर विनोद खन्ना के घर पर किराए पर रहते थे।
यह भी पढ़ें-चॉल से उठकर जैकी श्रॉफ कैसे बने सुपरस्टार, देव आनंद ने कराई थी बॉलीवुड में एंट्री
शक्ति कपूर ने बताया कि, “जब विनोद खन्ना को पता चला कि मैं कितनी मुश्किल में हूं, तो उन्होंने हमें जुहू में एक खाली घर दिया ताकि मैं वहां रह सकूं।” इसके बाद उन्होंने एक विज्ञापन शूट किया जहां से उन्हें कुछ पैसे मिले और 11 हजार रुपये में उन्होंने एक सेकेंड हैंड फिएट कार ली। उस कार से शक्ति कपूर घूमने जा रहे थे जब लिंकिंग रोड पर गाड़ी चलाते समय, उनकी फिएट को पीछे से एक मर्सिडीज ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया, “टक्कर मारने के बाद वह गाड़ी अचानक ब्रेक मारकर मेरे ठीक आगे रुकी। मैं आगबबूला हो गया क्योंकि मेरे पास खाने तक के पैसे नहीं थे, इस कार को ठीक कराना तो दूर की बात थी। मैं गुस्से में बाहर निकला और उस ड्राइवर पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।” शक्ति ने बताया कि बाहर निकले तो उनके सामने फिरोज खान थे।
उन्हें देखते ही शक्ति कपूर बोले, ‘मैं कहने लगा- सर, सर, प्लीज! मेरा नाम शक्ति कपूर है। मैं फिल्म इंस्टीट्यूट से हूं। आपने सबको मौका दिया है, यहां तक कि डैनी को भी मौका दिया, प्लीज मुझे भी एक मौका दे दीजिए। उन्होंने कहा कि अबे, देख तूने मेरी कार का क्या हाल कर दिया है।’ इसके कुछ समय बाद ही शक्ति कपूर को फिल्म ‘कुर्बानी’ में खलनायक की भूमिका ऑफर की गई।
Tag: #nextindiatimes #ShaktiKapoor #Bollywood #Entertainment




