26.3 C
Lucknow
Wednesday, April 2, 2025

वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित इन अनदेखी जगहों को देखा क्या? जरूर जाएं

डेस्क। यदि आप इस चैत्र नवरात्रि (Navratri) पर माता वैष्णो देवी के दर्शन (Vaishno Devi Darshan) करने की सोच रहे हैं तो मंदिर के आसपास की अनदेखी जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें क्योंकि जब भक्त (devotees) वैष्णो यात्रा पर जाते हैं, तो सिर्फ मां का दर्शन करके ही वापस लौट जाते हैं और आसपास की जगहों पर घूमना भूल जाते हैं।

यह भी पढ़ें-रमजान में जरूर ट्राई करें ये सूट कलेक्शन, खूबसरती में लग जाएंगे चार चांद

वैष्णो देवी मंदिर (Vaishno Devi) के आसपास में स्थित चर्चित जगहों के बारे में तो आप जानते ही होंगे लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको वैष्णो देवी (Vaishno Devi) और कटरा के आसपास में स्थित कुछ अनदेखी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां घूमने के बाद खुशी से झूम उठेंगे। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में स्थित पंचारी एक खूबसूरत और शांत वातावरण गांव भी है। इसके जम्मू-कश्मीर का पहला पर्यटन गांव भी माना जाता है। यहां आप प्रकृति का लुत्फ उठाने के साथ-साथ ट्रैकिंग, हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। कटरा से पंचारी की दूरी महज 66.8 किमी है।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर की हसीन वादियों में स्थित धार शिव गढ़ एक पर्वतीय स्थान है, जहां घूमना लगभग हर किसी का सपना हो सकता है। धार शिव गढ़ को उधमपुर का छिपा हुआ खूबसूरत खजाना भी माना जाता है। धार शिव गढ़, अपनी खूबसूरती के साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। कटरा से धार शिव गढ़ की दूरी करीब 88 किमी है।

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में स्थित बटोत एक खूबसूरत बस्ती है, जिसे कई लोग बटोत हिल स्टेशन के नाम से भी जानते हैं। समुद्र तल से करीब 6 हजार भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद बटोत में घूमना लगभग हर किसी का सपना हो सकता है। कटरा से बटोत की दूरी करीब 84 किमी है। वैष्णो मंदिर (Vaishno Devi) से करीब 31 किमी दूर स्थित झज्जर कोटली, करीब 44 किमी दूर स्थित मानसर और करीब 88 किमी दूर स्थित मानतलाई जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Tag: #nextindiatimes #VaishnoDevi #navratri #travel

RELATED ARTICLE

close button