31.1 C
Lucknow
Monday, August 18, 2025

Harley-Davidson Street Bob भारत में लॉन्च, जानें कितना दमदार है नया इंजन

ऑटो डेस्क। Harley-Davidson Street Bob शुरू से ही भारत में पॉपुलर रही है। वहीं, यह एक सीधी-सादी बॉबर है, जिसमें अपने हिसाब से कस्टमाइजेशन किया जा सकता था। इसके बाद भी इसे साल 2022 में भारत में बंद कर दिया गया था। अब इसकी भारत में फिर से वापसी हुई है। इसने स्पोर्टी Fat Bob की जगह ली है। 2025 मॉडल में अपडेटेड डिजाइन, नया इंजन और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।

यह भी पढ़ें-Honda City का जबरदस्त मॉडल लांच, स्पोर्ट लुक के साथ ये हैं कमाल के फीचर्स

Harley-Davidson Street Bob हमेशा से ही एक शानदार मोचटरसाइकिल रही है। इसमें छिपा हुआ मोनोशॉक हो या हैंडलबार पर लगे टर्न इंडिकेटर या फिर कटे हुए फेंड सभी चीजें इसकी तरफ लोगों का ध्यान खींचती है। इसमें मिनी एप-हैंगर स्टाइल का हैंडलबार दिया गया है। इसमें 1,923cc V-twin एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 91PS की पावर और 156Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

नई Harley-Davidson Street Bob भले ही एक साधारण बॉबर जैसी दिखाई देती है, लेकिन यह इनकार नहीं किया जा सकता कि 2025 मॉजल हर मायने काफी बेहतरीन दिखती है। इसके साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। इसमें सेमी-डिजिटल कंसोल दिया गया है, जो फैक्ट्री कस्टम जैसा दिखता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है। इसमें IMU-बेस्ड राइडिंग एड्स भी मिलते हैं, जो बाइक और राइडर को सुरक्षित रखने का काम करते हैं।

Harley-Davidson Street Bob को 18.77 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया गया है। यह एक पूरी इंपोर्टेड बाइक है। यह कुछ खास उत्साही लोगों के लिए बनाई गई है। इसे उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया था जो Harley-Davidson लोगो के साथ एक सच्चा बॉबर अनुभव चाहते हैं।

Tag: #nextindiatimes #HarleyDavidsonStreetBob #automobile

RELATED ARTICLE

close button