28 C
Lucknow
Sunday, September 8, 2024

शादी में शराब पीकर सोता रह गया दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

Print Friendly, PDF & Email

फतेहपुर। यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में उस समय हंगामा हो गया, जब दूल्हा शराब (alcohol) पीकर अपुनी शादी में पहुंच गया। जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे (groom) को नशे में घुत्त देखा, दुल्हन ने उसके साथ शादी करने से साफ मना कर दिया। इस दौरान वहां हंगामा हो गया। दूल्हा (groom) नशे में इतना धुत था कि वह स्वागत के समय गाड़ी से ठीक तरह से उतर भी नहीं पाया।

यह भी पढ़ें-BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न, PM मोदी ने दी बधाई

दूल्हे (groom) ने दोस्तों के साथ इतनी शराब पी कि उसे होश ही नहीं रहा। रात भर वह शराब (alcohol) के नशे में बेहोश पड़ा रहा। दूल्हे को लोग फेरों के लिए जगाते रहे, लेकिन वह उठा ही नहीं। इसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोग सुबह तक दूल्हे (groom) का नशा कम होने का इंतजार करते रहे। दूल्हा सुबह तक नशे में धुत रहा। दुल्हन (bride) के शादी मना करने के बाद वर पक्ष और कन्या पक्ष ने आपसी समझौता कर मामला शांत किया।

दरअसल थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरइया निवासी चुन्नीलाल पुत्र कल्लू लोधी की छोटी बेटी पूजा देवी की सगाई गाजीपुर (Ghazipur) थाना क्षेत्र के दरौली निवासी शेरा सिंह के इकलौते बेटे कमल लोधी के साथ हुई थी। एक साल पहले सगाई होने के बाद शादी (wedding) की तारीख एक फरवरी रखी गई। गुरुवार को शेरा सिंह अपने बेटे कमल लोधी की बारात लेकर ख्वाजीपुर सेमरइया (Khawajipur Semraiya) गांव बरातियों के साथ आए हुए थे। शादी (wedding) की रस्में धूमधाम से निभाई जा रही थीं। दोनों पक्षों में हंसी-खुशी का माहौल चल रहा था। अगवानी सहित द्वारचार की रस्म पूरी होने के बाद मंडप सजाया गया था।

बताया जा रहा है कि जनवासे में बारात अगवानी का न्योता आया। इस दौरान दूल्हा (groom) अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। अगवानी के दौरान दूल्हे (groom) ने दोस्तों के साथ जमकर डांस किया। इसके बाद वह नशे में सो गया। लोगों ने उसे काफी देर तब जगाया, लेकिन वह उठा ही नहीं। दूल्हे (groom) को ज्यादा नशे की हालत में देखकर दुल्हन ने शादी (wedding) करने से ही मना कर दिया। विवाद सुबह तक चलता रहा। सुबह वर पक्ष और कन्या पक्ष के लोगों ने आपसी समझौता कर मामले को शांत कराया।

Tag: #nextindiatimes #wedding #groom #fatehpur

RELATED ARTICLE

close button