18.2 C
Lucknow
Friday, February 27, 2026

आधी रात बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, जानें किसे मिली कहां की कमान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने शनिवार देर रात को कई नए राज्यपालों की घोषणा की। इसके साथ ही कई राज्यपालों (Governor) को प्रभार भी बदल दिया गया। हरिभाऊ किसनराव बागड़े को कलराज मिश्र के स्थान पर राजस्थान (Rajasthan) का राज्यपाल (Governor) बनाया गया है। वहीं भाजपा (BJP) के दिग्गज नेता रहे ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल (Governor) बनाया गया है।

यह भी पढ़ें-नीति आयोग की बैठक शुरू, सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बनाई दूरी

असम के वर्तमान राज्यपाल (Governor) गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है। पंजाब (Punjab) के साथ ही कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। पंजाब (Punjab) के राज्यपाल (Governor) और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ (Chandigarh) के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।

इसके अलावा जिष्णु देव वर्मा (Jishnu Dev Verma) को तेलंगाना और संतोष कुमार गंगवार को झारखंड और नया राज्यपाल (Governor) नियुक्त किया गया है। हरिभाऊ किशनराव बागड़े को राजस्थान, रमन डेका को छत्तीसगढ़ और सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल (Governor) नियुक्त किया गया है। जबकि के. कैलाशनाथ को पुडुचेरी (Puducherry) का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां उनके कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

वहीं झारखंड के पूर्व राज्यपाल (Governor) सीपी राधाकृष्णन को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री रह चुके संतोष कुमार गंगवार को झारखंड (Jharkhand) का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सीएच विजयंशकर को मेघालय का राज्यपाल (Governor) के रूप में सीएच विजयंशकर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

Tag: #nextindiatimes #Governor #DraupadiMurmu

RELATED ARTICLE

close button