17 C
Lucknow
Saturday, January 24, 2026

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल, संबोधन में कही बड़ी बात

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर जनपद के सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के 9वें दीक्षांत समारोह में आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल (Governor) आनंदीबेन पटेल पहुंचीं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति और शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर: युवक की संदिग्ध मौत मामले में ग्रामीणों में उबाल, शव रख सड़क की जाम

दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कई महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। समारोह में छात्र-छात्राओं और अतिथियों से भरे सभागार में राज्यपाल ने अपने संबोधन में समाज और देश के विकास में महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि जब महिलाएं मजबूत होंगी तभी समाज आगे बढ़ेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, “महिलाओं को अपनी शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब महिलाएं मजबूत होंगी।” राज्यपाल ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, वृक्षारोपण और लीव-इन रिलेशनशिप जैसे सामाजिक मुद्दों पर छात्राओं को जागरूक किया। इस समारोह की सबसे बड़ी विशेषता यह थी कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के नए प्रवेश द्वार पर स्थापित भगवान गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया। यह प्रतिमा सिद्धार्थनगर की अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विरासत का प्रतीक बनेगी।

उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है, जबकि अमेरिका जैसे देशों की आर्थिक स्थिति डगमगा रही है।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रेरणादायक संबोधन के दौरान पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समारोह में छात्र-छात्राओं को डिग्रियाँ और मेडल भी प्रदान किए गए। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Governor

RELATED ARTICLE

close button