30.2 C
Lucknow
Tuesday, April 22, 2025

बदलापुर कांड में सरकार का बड़ा फैसला, स्कूलों में CCTV लगाना अनिवार्य

मुंबई। बदलापुर कांड (Badlapur case) के बाद शिंदे सरकार (Shinde government) ने कई सख्त कदम उठाए हैं। मुंबई उपनगरीय जिले के कैबिनेट और गार्जियन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने मुंबई (Mumbai) उपनगरीय के जिला कलेक्टर को महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के संबंध में (CCTV) कैमरे लगाए जाने के महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें-बदलापुर कांड पर बढ़ा बवाल, विरोध में उतरा एमवीए; ‘महाराष्ट्र बंद’ का ऐलान

गार्जियन मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने एक पत्र जारी करते हुए महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए मुंबई (Mumbai) उपनगरीय क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों (schools) और कॉलेजों में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय (CCTV) किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने कहा कि 1 सितंबर से राज्य भर के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों और मुंबई (Mumbai) उपनगरीय क्षेत्र के स्कूलों (schools)/कॉलेजों में युवतियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई (Mumbai) उपनगरीय क्षेत्र में किंडरगार्टन से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक की सभी शैक्षणिक संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए जाने चाहिए।

मंत्री लोढ़ा (Mangal Prabhat Lodha) ने अपने पत्र में निर्देश दिया कि, “शौचालयों को छोड़कर पूरे स्कूल (schools) परिसर को सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की निगरानी में लाया जाना चाहिए। (CCTV) कैमरे लगाए जाने चाहिए तथा उनकी सुरक्षा और उचित कार्यप्रणाली की नियमित रूप से बीट मार्शलों या गश्त करने वाली पुलिस टीमों द्वारा जांच की जानी चाहिए। लड़कियों के शौचालयों के बाहर निगरानी के लिए एक महिला कर्मचारी को स्थायी रूप से नियुक्त किया जाना चाहिए।

Tag: #nextindiatimes #MangalPrabhatLodha #CCTV

RELATED ARTICLE

close button