35.8 C
Lucknow
Thursday, April 10, 2025

झुलसाती गर्मी के बीच खुशखबरी, 24 घंटे में केरल पहुंच रहा मानसून

डेस्क। चिलचिलाती गर्मी (heat) के बीच भारतीय मौसम विभाग (Meteorological Department) ने खुशखबरी दी है। देश के अधिकांश राज्यों मे इन दिनों तापमान 45-47 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। सब लोग बारिश (monsoon) के इंतजार में हैं। जिन राज्यों में अब तक स्कूलों को बंद नहीं किया गया है, वहां बच्चे काफी ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-भीषण गर्मी के बीच खुशखबरी, अगले 5 दिनों में मानसून दे सकता है दस्‍तक

दिल्ली, यूपी, राजस्थान (Rajasthan) और बिहार समेत देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी (heat) का कहर जारी है लेकिन इस बीच खुशखबरी मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि अगले 24 घंटों के अंदर ही देश के दक्षिणी राज्य केरल के तट पर मॉनसून (monsoon) टकराएगा। इस कारण आने वाले कुछ दिनों में ही दक्षिण भारत के राज्यों में राहत मिलने लगेगी और फिर अगले कुछ सप्ताह के भीतर ही मध्य और उत्तर भारत (North India) भी गर्मी से सुकून पाएंगे।

29 मई को जारी अनुमान में IMD ने बताया कि केरल की ओर मॉनसून (monsoon) तेजी से बढ़ रहा है, जो अब तक मालदीव के आसपास था। यहां टकराने के मॉनसून (monsoon) उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ेगा। यही नहीं, IMD ने लू झेल रहे उत्तर और मध्य भारत के राज्यों के लिए भी राहत भरी खबर दी है। IMD का कहना है कि 30 मई से लू (heat wave) का असर थोड़ा कम होने लगेगा।

IMD के अनुसार अगले एक सप्ताह पूर्वोत्तर के राज्यों में अच्छी बारिश होगी। अनुमान है कि त्रिपुरा, मिजोरम (Mizoram), मणिपुर, नागालैंड, असम और मेघालय में बारिश (monsoon) होगी। इसके अलावा सिक्किम और बंगाल में भी मौसम करवट लेगा। गुरुवार (30 मई) से ही इन राज्यों में मौसम बदलना शुरू हो जाएगा और अगले 5 दिनों तक बारिश जारी रहेगी। IMD ने अपने अनुमान में बताया कि 31 मई से 2 जून के बीच गंगा तटीय बंगाल, झारखंड, बिहार के अलावा ओडिशा में भी बारिश होगी। इन राज्यों में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है।

Tag: #nextindiatimes #IMD #monsoon

RELATED ARTICLE

close button