35.3 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

मात्र 10,999 रुपये में मिल रहा कमाल का 5G फोन, बड़ा डिस्प्ले है इसकी खासियत

टेक्नोलॉजी डेस्क। पोको ने हाल ही में अपना नया POCO C85x 5G भारत में लॉन्च किया है जिसे कंपनी ने अपनी बजट C-सीरीज के सबसे नए डिवाइस के तौर पर लॉन्च किया है। ये डिवाइस एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में एक बड़ी बैटरी और एक बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस की सेल Flipkart पर शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें-Motorola के इस फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, फीचर्स हैं बेहतरीन

POCO C85x 5G के बेस 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है। POCO C85x 5G के खास फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका AdaptiveSync रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और फोन में 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है।

इस फोन में 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी मिल रहा है। फोन में कम ब्लू लाइट, फ़्लिकर-फ़्री देखने और सर्कैडियन-फ़्रेंडली डिस्प्ले सेटिंग के लिए TÜV Rheinland सर्टिफ़िकेशन भी मिल रहा है। कैमरा की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ दो कैमरों का सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 32MP का है। POCO ने दूसरे कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। डिवाइस में सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का कैमरा दिया है।

फोन को पावर देने के लिए डिवाइस में Unisoc T8300 प्रोसेसर है, जिसकी पीक क्लॉक स्पीड 2.2GHz है। साथ ही फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक की स्टोरेज मिल रही है, जिसे microSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा POCO C85x 5G में 6,300mAh की बैटरी है, जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Tag: #nextindiatimes #POCOC85x5G #Technology

RELATED ARTICLE

close button