35.4 C
Lucknow
Thursday, August 7, 2025

गेम लवर्स को इस जगह मिलेगी PUBG, BGMI की रियल फीलिंग; जरूर जाएं घूमने

डेस्क। भारत में हजारों लोग ऐसे हैं, जो गेम (Game lovers) में दिखाई जा रही जगहों पर घूमने के बारे में सोचते हैं। इसी चलते यह कहना गलत नहीं होगा कि लोग ‘गेमी-वेकेशन’ यानी गेम्स से प्रेरित जगहों पर घूमने की जगहें खोज रहे हैं। वह अपने दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ गेम्स में दिखने वाली जगहों की तरह कोई लोकेशन पर जाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें-मानसून में जा रहे हैं घूमने तो इन बातों का रखें ध्यान, सफर होगा यादगार

गेम लवर्स (Game lovers) को सिंपल जगहों पर जाना पसंद नहीं होता। उन्हें रोमांचक और कुछ एडवेंचर वाली जगहों घूमना अच्छा लगता है। तो चलिए ऐसे ही गेम लवर्स के लिए हम उनकी पसंद की ही जगहें खोज कर लेकर आए हैं। इन जगहों पर घूमना आपको पसंद आएगा, क्योंकि यहां का नजारा आपको आपके गेम्स की तरह ही लगेगा।

-डेथ स्ट्रैंडिंग Game lovers अगर गेम में नजर आ रहे खूबसूरत नजारों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो उन्हें यूरोप के आइसलैंड जाना होगा। यह गेम आइसलैंड से प्रेरित होकर बनाया गया है।

-असैसिन्स क्रीड Game lovers रोम और एम्स्टर्डम जा सकते हैं क्योंकि इसमें काफी हद तक नजारे असल जिंदगी की लोकेशन्स से मिलते हुए लगते हैं। गेम से मिलती हुई जगहें- रोम में आपको कोलोसियम, पैंथियन और कासेल सेंट एंजेलो गेम में भी मिलती-जुलती लगेगी।

-फोर्जा होराइजन सीरिज गेम बाइक और कार लवर्स को ज्यादा पसंद आती है। लेकिन इस गेम में दिखाए गए नजारे, लोगों को मेक्सिको, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के लगते हैं।

-घोस्ट ऑफ त्सुशिमा गेम का नजारा जापान का लगता है। ऐसा लगता है कि इस गेम में जापान का त्सुशिमा द्वीप दिखाया गया है। यह बिलकुल मिलता जुलता लगता है। इस गेम में पुराने जापान की सुंदरता और संस्कृति को दिखाने की कोशिश की गई है।

Tag: #nextindiatimes #Gamelovers #travel

RELATED ARTICLE

close button