एंटरटेनमेंट डेस्क। जब भी प्यार की बात आती है, तो सबसे पहले दिमाग में Bollywood की फिल्में ही आती हैं। बचपन से लेकर बड़े होने तक हमने फिल्मों में ही सीखा कि प्यार कैसा होता है—पहली नजर का प्यार, दूर रहकर भी दिल का जुड़ा रहना और हर मुश्किल में साथ निभाने का वादा।
यह भी पढ़ें-चॉल से उठकर जैकी श्रॉफ कैसे बने सुपरस्टार, देव आनंद ने कराई थी बॉलीवुड में एंट्री
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे:
इसमें राज और सिमरन की प्रेम कहानी दिखाई गई है, जो बॉलीवुड की सबसे यादगार कहानियों में से एक मानी जाती है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था और इसमें शाहरुख खान व काजोल मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
वीर-जारा:
‘वीर-जारा’ एक खूबसूरत प्रेम कहानी है। फिल्म में वीर, जो भारतीय वायु सेना का अधिकारी है, पाकिस्तानी लड़की जारा से प्यार कर बैठता है। इस फिल्म में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

रहना है तेरे दिल में:
ये एक कल्ट क्लासिक रोमांटिक फिल्म है, जो बेफिक्र मैडी की कहानी दिखाती है, जिसे पहली नजर में ही रीना से प्यार हो जाता है। इस फिल्म में आर. माधवन, दिया मिर्जा और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
हम दिल दे चुके सनम:
ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। कहानी नंदिनी (ऐश्वर्या राय) की है, जो समीर (सलमान खान) से प्यार करती है, लेकिन उसकी शादी वैनराज (अजय देवगन) से हो जाती है।
कल हो ना हो:
ये एक भावुक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें अमन नैना की जिंदगी में खुशियों की किरण बनकर आता है और उसका जीवन देखने का नजरिया बदल देता है। इसमें शाहरुख खान, प्रीति जिंटा और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।
Tag: #nextindiatimes #Bollywood #ValentinesDay2026




