12 C
Lucknow
Sunday, January 25, 2026

आसाराम से लेकर राम रहीम तक, जानें कौन-कौन से बाबा हैं जेल की सलाखों के पीछे?

नई दिल्ली। भारत में धर्म के नाम पर लोगों का शोषण बेहद आसान होता है। ऐसे कई बाबा हैं जिन्होंने धर्म की आड़ में लोगों के विश्वास से खिलवाड़ किया है। बाद में ये बाबा पकड़े गए और अब जेल की सलाखों के पीछे हैं या फरार हैं। चलिए ऐसे ही कुछ बाबाओं के बारे में जानते हैं जो अब जेल (jail) की सलाखों के पीछे हैं।

यह भी पढ़ें-क्या होती थी काला पानी की सजा, मौत की दुआ मांगते थे कैदी

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल (Sunaria jail) में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) को 2017 में दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। गुरमीत को बार-बार पैरोल और फरलो की वजह से विवाद भी रहा है। अगस्त 2025 में उन्हें 40 दिन की पैरोल दी गई, जो उनकी 14वीं रिहाई थी।

राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम को 2018 में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उन पर सूरत की दो सगी बहनों से दुराचार, गवाहों पर हमला और हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं। हरियाणा के ही एक और बाबा संत रामपाल हिसार जेल में बंद हैं। उनके आश्रम से गर्भपात के सबूत और आपत्तिजनक दवाएं मिली थीं, जिसके बाद उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई। रामपाल पर देशद्रोह, शारीरिक शोषण, अवैध हथियार, सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप हैं।

स्वामी भीमानंद, जिन्हें इच्छाधारी बाबा के नाम से जाना जाता है। दिल्ली में देह व्यापार का रैकेट चलाने के आरोप में जेल (jail) में हैं। पहले सिक्योरिटी गार्ड रहे भीमानंद पर मकोका जैसे संगीन कानूनों के तहत मामले दर्ज हैं। तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली आश्रम चलाने वाले स्वामी परमानं भी जेल में बंद हैं। उनके ऊपर 13 महिलाओं से रेप के आरोप हैं।

Tag: #nextindiatimes #jail #BabaRamRahim #AsaramBapu

RELATED ARTICLE

close button