26 C
Lucknow
Friday, September 19, 2025

कितनी संपत्ति छोड़ गए पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक, विवादों से भी रहा गहरा नाता

कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ नेता Satyapal Malik का मंगलवार को 79 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गय। वो बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे और आरएमएल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली के आर.के.पुरम स्थित उनके घर लाया गया है, जहां से बुधवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-जब महिलाओं ने खोल दिया था शिबू सोरेन के लिए मोर्चा, जान बचाकर भागी पुलिस

मई 2025 में उन्हें पेशाब के दौरान तेज दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद उनकी दोनों किडनियां काम करना बंद कर चुकी थीं और हालत लगातार बिगड़ती गई। उन्हें संक्रमण की गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Satyapal Malik के निधन के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि उन्होंने अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ी। सार्वजनिक रिकॉर्ड के अनुसार उनके पास कुल 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति थी।

Satyapal Malik देश के ऐसे फॉर्मर गवर्नर रहे जिनकी नेटवर्थ करोड़ों में रही। वो बिहार के साथ साथ जम्मू कश्मीर के भी गवर्नर पद रहे। यही उनका आखिरी संवैधानिक पद था। उसके बाद वो इस पद से हट गए थे। खासकर पुलवामा की घटना के बाद। पुलवामा के आतंकी घटना में सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए थे।

Satyapal Malik ने 2004 में बीजेपी के टिकट पर बागपत से लोकसभा चुनाव लड़ा था। उस वक्त उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी संपत्ति का जो ब्यौरा दिया उसकेअनुसार मलिक और उनके आश्रितों के बैंक खातों में कुल 19 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा थी। उनकी चल संपत्ति में 180 ग्राम सोने के आभूषण भी शामिल थे, जिनकी कीमत उस समय के हिसाब से काफी थी।

Tag: #nextindiatimes #SatyapalMalik #Governor

RELATED ARTICLE

close button