39.4 C
Lucknow
Friday, June 13, 2025

गर्मियों में इस जगह बरसती है आग, तापमान सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

अमेरिका। भारत में इस वक्त गर्मी (summer) अपना कहर बरपा रही है। कई जगहों पर मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है तो मौसम सुहाना हो चुका है, वहीं दिल्ली समेत उत्तर भारत में कई जगहों पर अभी भी तापमान 40 के पार चल रहा है और लोग गर्मी से बुरी तरह बेहाल हो गए हैं। आज हम आपको सबसे गर्म जगह Death Valley के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का तापमान (temperature) सुनने के बाद तो आप पसीना-पसीना हो जायेंगे।

यह भी पढ़ें-Summer Vacation में घूम आएं ये ठंडी जगह, सस्ते में हो जाएगी ट्रिप

विश्व में एक ऐसी जगह भी है, जिसे पूरी दुनिया में डेथ वैली (Death Valley) नेशनल पार्क के नाम से जानते हैं। इस जगह की खौफनाक कहानी इस तरह फेमस है कि यहां हर कोई एक बार आने से पहले हजार बार सोचता है। डेथ वैली नेशनल पार्क दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में स्थित है। पूरी दुनिया में ये प्लेस अमेरिका में पूर्वी कैलिफॉर्निया और नेवादा के बीच आती है। ये वैली भूतिया शहर और रंगीन चट्टानों के लिए लोकप्रिय है।

डेथ वैली नेशनल पार्क (Death Valley) के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इसका इतिहास करीबन साल 1849 के आसपास का है। लोगों का ऐसा मानना है कि 1984 में कैलिफोर्निया के सोने के तलाशे जा रहे थे, जिस जगह को देखा गया। कहते हैं जब लोग इस तलाश में निकले तो वापिस घर नहीं लौटे। इस वजह से इसे डेथ वैली कहते हैं। यहां पहाड़ और चट्टान समय-समय पर खिसकते रहते हैं। जब पत्थर अपनी जगह से खिसकते हैं, तो वहां गड्डे हो जाते हैं। कई का मानना है कि ये केवल कहानियां हैं।

जानकारी के अनुसार कई लोगो का मानना है कि डेथ वैली (Death Valley) दुनिया की सबसे गर्म जगह है। कई लोगों का ये भी मानना है कि यहां हर गर्म हवाएं चलती हैं, जिसकी वजह से यहां कई लोग घूमने जाते हैं। यहां पर 10 जुलाई 1913 को 56.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। गर्मियों के दिनों में तो यहां का औसत तापमान सिर्फ 45 डिग्री हो जाता है। डेथ वैली में 15 जून 1972 को जमीन का तापमान 93.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Tag: #nextindiatimes #DeathValley #heat #summer

RELATED ARTICLE

close button