20 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

एक लाख वेतन समेत सांसदों को मिलती है क्या-क्या सुविधाएं, जानें यहां

नई दिल्ली। भारत के सांसदों को उनके काम के लिए एक निश्चित वेतन, कई भत्ते और जरूरी सुविधाएं दी जाती हैं। इनका उद्देश्य यह है कि वे अपने क्षेत्र और संसददोनों जगहों की जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभा सकें। आइए जानते हैं सांसदों को मिलने वाली सभी सुविधाओं का पूरा विवरण।

यह भी पढ़ें-कितने प्रकार के होते हैं ‘संसद सत्र’, जानें क्या होती है सेशन बुलाने की प्रक्रिया

MPs को हर महीने एक लाख रुपये का वेतन मिलता है। यह वेतन 2018 में बढ़ाया गया था, ताकि बढ़ती महंगाई और खर्चों को ध्यान में रखा जा सके। सांसदों को अपने क्षेत्र में दफ्तर चलाने और जनता से जुड़ने के लिए 70 हजार रुपये प्रति माह मिलता है। दफ्तर की स्टेशनरी, टेलीफोन और स्टाफ की तनख्वाह के लिए 60 हजार रुपये प्रति माह दिया जाता है। संसद सत्र या समिति की बैठक में दिल्ली आने पर सांसदों को 2 हजार रुपये प्रति दिन मिलता है।

सांसदों को साल में 34 मुफ्त घरेलू विमान यात्राएं मिलती हैं, जो वे अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। इसके अलावा, फर्स्ट-क्लास ट्रेन यात्रा मुफ्त, क्षेत्र में सड़क यात्रा के लिए माइलेज भत्ता भी मिलता है। सांसदों को उनके 5 साल के पूरे कार्यकाल में दिल्ली के प्रमुख इलाकों में मुफ्त सरकारी आवास दिया जाता है,जैसे बंगला, फ्लैट या हॉस्टल। अगर वे सरकारी आवास नहीं लेते, तो उन्हें 2 लाख रुपये प्रति माह आवास भत्ता मिलता है।

सांसदों और उनके परिवार को CGHS योजना के तहत सरकारी और तय निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलता है। साल में 1 लाख 50 हजार मुफ्त फोन कॉल्स, घर और दफ्तर में हाई-स्पीड इंटरनेट मुफ्त, 50 हजारयूनिट बिजली और 4 हजार किलोलीटर पानी हर साल बिल्कुल मुफ्त। इन्हें एक कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व सांसदों को 25 हजार रुपये मासिक पेंशन मिलती है।

Tag: #nextindiatimes #MPs #Parliament

RELATED ARTICLE

close button