17 C
Lucknow
Friday, February 20, 2026

एक दिन के लिए टला किसानों का दिल्ली कूच, सरकार को दिया अल्टीमेटम

नई दिल्ली। MSP लागू करने व अन्य मांगों को लेकर शंभू बाॅर्डर (Shambhu border) पर बैठे पंजाब के किसानों (Farmers) ने दिल्ली कूच रविवार तक टाल दिया। किसानों ने सरकार को आज बातचीत का अल्टीमेटम दिया है। उधर पंजाब (Punjab) के किसानों द्वारा दिल्ली कूच के आह्वान को देखते हुए नरवाना-पटियाला मार्ग पर दातासिंह वाला बॉर्डर तक कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

यह भी पढ़ें-किसानों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, एक किसान घायल

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि किसान जत्थेबंदियों के दरवाजे बातचीत के लिए खुले हैं। अगर केंद्र सरकार बातचीत का न्योता देती है, तो मांगों को हल करने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है। पंधेर ने कहा कि शनिवार को पंजाब में भाजपा नेताओं का घेराव किया जाएगा और रविवार को एक बार फिर किसान दिल्ली कूच (Delhi march) के लिए निकलेंगे।

किसानों (Farmers) के कुछ को लेकर चौकसी बरतते हुए उझाना में मार्ग को वन-वे किया गया है। नरवाना नहर पुल पर भी नाके लगाए गए हैं। बावजूद इसके यातायात सामान्य बना रहा। पंजाब जाने वाले साधन भी उझाना से डायवर्ट होकर आते जाते रहे। जबकि दातासिंह वाला बार्डर पहले से सील है।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली कूच के लिए आगे बढ़े किसान (Farmers) हरियाणा की सीमा में दाखिल नहीं हो पाए। हरियाणा-पंजाब के बॉर्डर शंभू (Shambhu border) में हरियाणा पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इससे पुलिस व किसानों में टकराव हुआ जो करीब ढाई घंटे चला। इस टकराव में पुलिस को मिर्ची स्प्रे व आंसू गैस के गोले तक दागने पड़े, जिसमें 15 किसान (Farmers) घायल हो गए। 26 साल के एक किसान हरप्रीत सिंह की हालत नाजुक है। हरियाणा पुलिस के छह जवान भी घायल हुए।

Tag: #nextindiatimes #Farmers #BJP #DelhiMrach

RELATED ARTICLE

close button