24 C
Lucknow
Tuesday, February 10, 2026

पुश्तैनी जमीन पाने के लिए किसान परेशान, वन विभाग को दे दी गई है जमीनें

सिद्धार्थनगर। यूपी के जनपद Siddharthnagar में बांसी तहसील क्षेत्र के दुलही गांव के दो दर्जन से अधिक किसानों के सामने अपने पूर्वजों की जमीन पर हक पाने को लेकर अब सरकार से लडाई लड़ना पड़ रहा है। दिलचस्प बात यह भी है की अब सरकार के द्वारा जिस जमीन को सरकारी जमीन बता कर वन विभाग को दिया गया है उस भूमि पर कई बैनामेदार किसान बैनामे लिए हुए है।

यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर में ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर को किया सील

बता दें उक्त गाटा संख्याओं में उनके नाम भी दर्ज है। गांव के एक किसान ने बताया हम लोगो का गांव नदी के किनारे स्थित था। नदी के कटान से हम लोगो की जमीन नदी में चला गया और कुछ हिस्सा जनपद के नौगढ़ तहसील अंतर्गत गोठवा में चला गया जिससे नदी के इस पार हम लोग खेती करने लगे।

आगे उन्होंने बताया समय बीत जाने के साथ साथ नदी धीरे धीरे अपनी कटान दूसरे छोर पर कर दी। अब नदी लगभग गांव से दो किलोमीटर दूर स्थित हो गई है और जब हम अपनी भूमि को फिर से पाने के लिए तहसील प्रशासन से गुहार लगाई तो तहसील प्रशासन के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। हम लोगो के पास सभी वैध दस्तावेज भी उपलब्ध है पर शासन प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार हम लोगो का बात सुनने को तैयार नहीं हैं।

उधर जब इस पूरे प्रकरण में जनपद के जिला अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने ने बताया मीडिया के माध्यम से पता चला है। इस प्रकरण को लेकर हमने उपजिलाधिकारी बांसी से बात की है तो उन्होंने बताया है इस पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। तीन दिन के अंदर हम लोग द्वारा मिलकर पूरे मामले का निस्तारण कर दिया जाएगा।

(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)

Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #farmers

RELATED ARTICLE

close button