33 C
Lucknow
Friday, May 9, 2025

मशहूर सिंगर शाहिद माल्या के पिता का निधन, परिवार में छाया मातम

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर गायक शाहिद माल्या (Shahid Mallya) के पिता सलीम का निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी (disease) से लड़ते हुए आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज शाम वर्सोवा (Versova) स्थित कब्रिस्तान में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-एल्विश यादव पर FIR दर्ज, की थी यूट्यूबर सागर ठाकुर की पिटाई

सिंगर शाहिद माल्या (Shahid Mallya) ने सोशल मीडिया पर यह दुख भरी खबर सुनाई है। सिंगर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब उन्होंने अपने पिता को हमेशा के लिए खो दिया है। सिंगर शाहिद माल्या (Shahid Mallya) ने कुछ देर पहले ही अपने पिता के निधन की दुखद खबर सुनाई है। सिंगर (Shahid Mallya) का पोस्ट देख फैंस का भी दिल टूट गया है। उनका हाल देखकर सिंगर के चाहने वाले भी इस वक्त दुखी हैं।

दरअसल शाहिद (Shahid Mallya) के पिता मार्च के महीने में अपना संतुलन खोकर गिर पड़े थे। इसके बाद उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया था। शाहिद ने उस घटना को याद करते हुए बताया था कि जब उनके पिता गिरे थे तो वह उठ ही नहीं पा रहे थे। उनका शरीर खून से सन चुका था। खून इतना बहा था कि खुद शाहिद के कपड़ों पर भी लग गया था। गिरने की वजह से उनके सिर में चोट आई थी। शाहिद (Shahid Mallya) ने बताया था कि उन्हें लगभग 16 टांके लगे थे। इतना ही नहीं रीढ़ की हड्डी भी फ्रैक्चर हो गई थी। चोट इतनी गंभीर थी कि वह भर्ती होने के छह से सात दिन बाद होश में आए थे।

शाहिद (Shahid Mallya) की तरह ही उनके पिता सलीम भी गायक थे। उन्हें कृष्ण कुमार माल्या के नाम से भी जाना जाता था। वह मशहूर गायक मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) के साथ भी काम कर चुके थे। मालूम हो कि शाहिद माल्या ने ‘कुड़माई’, ‘इक कुड़ी’, ‘रब्बा मैं तो मर गया’, ‘शौक’, ‘इसकी उसकी’ और ‘कुक्कड़’ जैसे कई हिट गाने गाए हैं।

Tag: #nextindiatimes #ShahidMallya #singer #ICU

RELATED ARTICLE

close button