स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2026 का नया सीजन 28 मार्च से शुरु होने जा रहा है और फैंस एक बार फिर चौकों-छक्कों की बारिश देखने के लिए तैयार हैं। इस हाई-स्कोरिंग लीग में कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं, जो हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड है एक पारी में सबसे ज्यादा डॉट गेंद खेलने का है।
यह भी पढ़ें-पढ़ें कौंन हैं IPL में सबसे ज्यादा डिसमिसल करने वाले विकेटकीपर?
आईपीएल इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम दर्ज है। उन्होंने 2023 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए 31 डॉट गेंदे खेली थी और एक भी रन नहीं बना पाए थे। यह आंकड़ा सुनने में भले अजीब लगे लेकिन खास बात यह रही कि उसी पारी में उन्होंने बड़ा स्कोर भी बनाया।इस मैच में उन्होंने 66 गेंदो में 99 रनों की पारी खेली थी। यानी शुरुआत में संघर्ष के बाद उन्होंने शानदार वापसी की थी।

विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में ड्वेन ब्रावो का नाम सबसे ऊपर आता है। उन्होंने एक मैच में 30 डॉट गेंद खेली थीं। हालांकि बाद में उन्होंने तेजी से 70 रन बनाकर अपनी टीम को संभालने की कोशिश की थी। इस अनोखी लिस्ट में एरॉन फिंच और ड्वेन स्मिथ जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी शामिल हैं। इन दोनो दिग्गजों ने एक मैच में 29-29 गेंदे बिना रन के खेली थी। वहीं जोस बटलर ने भी एक मुकाबले में 28 गेंदें बिना रन के खेली थीं। यह दिखाता है कि टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में भी बड़े खिलाड़ी कभी-कभी लय पकड़ने में समय लेते हैं।
सबसे ज्यादा डॉट गेंद खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है।
विराट कोहली – 2152 डॉट गेंद
रोहित शर्मा – 2015 डॉट गेंद
शिखर धवन – 1977 डॉट गेंद
डेविड वॉर्नर – 1723 डॉट गेंद
Tag: #nextindiatimes #IPL2026 #Sports




