एंटरटेनमेंट डेस्क। Anil Kapoor ने साल 2008 में फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में काम किया था। इस मूवी ने ऑस्कर जीता था लेकिन अभिनेता अनिल कपूर को यह फिल्म आज भी न केवल पहचान दिलाती है बल्कि फाइनेंशियल रूप से भी फायदा पहुंचा रही है।
यह भी पढ़ें-55 अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ने हिला दिया था बॉलीवुड, हीरोइन ने ली थी 11 रु. फीस
एक बातचीत के दौरान, दिग्गज अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्हें अभी भी 2008 की इस फिल्म से जुड़े पेमेंट मिल रहे हैं। जब अनिल कपूर से पूछा गया कि उन्हें कितने रुपये मिले, तो वह बोले, ‘कल 3000 पाउंड आए (करीब साढ़े 3 लाख रुपये) और मैं अपने सारे टैक्स भरता हूं, इसलिए यह कह सकता हूं। मुझे लगभग आधा मिलियन पाउंड (करीब 6 करोड़ रुपये) मिलने वाले हैं। तो, मैं करोड़पति हूं।’

दिलचस्प बात यह है कि अनिल कपूर ने खुलासा किया कि उन्होंने ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ फिल्म मुख्य रूप से पैसे के लिए साइन नहीं की थी। बल्कि, निर्देशक डैनी बॉयल के साथ काम करने और एक अलग सिनेमाई शैली को आजमाने के अवसर ने उन्हें यह भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “मैंने वह फिल्म खुद को एजुकेट करने के लिए की। मैं सीखना चाहता था।”
अनिल कपूर ने बताया कि डायरेक्टर ने उनसे कहा कि वो मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते। मैंने उनसे कहा कि क्या मैंने आपसे पैसे मांगे थे? फिर मैंने कहा कि मैं यह काम फ्री में करूंगा। और फिर उन्होंने खुद ये किया है।’ स्लमडॉग मिलियनेयर को ब्रिटिश फिल्ममेकर डैनी बॉयल ने डायरेक्ट किया था। इसने 8 ऑस्कर्स के अलावा कई ग्लोबल अवॉर्ड्स जीते थे, जिनमें बाफ्टा, चार गोल्डन ग्लोब्स और पांच क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स शामिल हैं। इस फिल्म में देव पटेल और फ्रीडा पिंटो ने लीड रोल प्ले किया था।
Tag: #nextindiatimes #AnilKapoor #Entertainment




