32 C
Lucknow
Friday, October 18, 2024

सपा के दो दिग्गज नेताओं पर लगा दुष्कर्म का आरोप, महिला ने दर्ज कराई FIR

Print Friendly, PDF & Email

एटा। एटा (Etah) में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव (Rameshwar Singh Yadav) और उनके भाई सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव (Jugendra Singh) की मुश्किलें समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब दोनों सपा नेताओं (SP leader) पर अलीगढ़ की एक महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म (rape) करने का आरोप लगा है। ये दोनों आरोपित सपा नेता अखिलेश यादव के करीबी बताए जाते हैं।

यह भी पढ़ें-एटा में बाइक से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, जलकर खाक हुईं 47 गाड़ियां

दरअसल दोनों सपा नेता (SP leader) रामेश्वर सिंह यादव (Rameshwar Singh Yadav) और जुगेंद्र सिंह यादव (Jugendra Singh) गैंगस्टर मामले में करीब डेढ़ वर्ष से जेल में बंद है और दोनों भाइयों पर करीब 100 मुकदमे दर्ज हैं। सपा नेता (SP leader) जुगेंद्र सिंह यादव एटा जेल में है और पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव डेढ़ बर्ष से अलीगढ़ जेल में बंद हैं।

पीड़िता महिला ने पूर्व विधायक और रामगोपाल यादव के रिश्तेदार सपा के वरिष्ठ नेता (SP leader) रामेश्वर सिंह यादव और उनके भाई सपा जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा यादव के पति जुगेंद्र सिंह यादव (Jugendra Singh) पर पीड़िता ने थाना कोतवाली नगर में बंधक बनाकर दुष्कर्म (rape) करने की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता महिला ने सपा नेताओं पर 4 जनवरी 2015 को फार्म हाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म (rape) करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला अलीगढ़ (Aligarh) जनपद की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता महिला लतेश कुमारी ने पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के दोनों बेटों वरिष्ठ सपा नेता (SP leader) प्रमोद यादव और सुबोध यादव पर पीड़िता महिला को मंडी के पास अपने फार्म हाउस में बंधक बनाने का आरोप लगाया है।

(रिपोर्ट- हर्ष द्विवेदी, एटा)

Tag: #nextindiatimes #SPleader #rape #ETAH

RELATED ARTICLE

close button