32 C
Lucknow
Tuesday, March 24, 2026

6 साल की उम्र में शादी करना चाहते थे इमरान हाशमी, फैमिली फंक्शन में हुआ था ड्रामा

एंटरटेनमेंट डेस्क। Emraan Hashmi पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं। ‘मर्डर’, ‘जन्नत’ और ‘आवारापन’ जैसी हिट फिल्में दे चुके इमरान हाशमी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी दिलफेंक आशिक रह चुके हैं। खुद इमरान हाशमी ने एक इवेंट में इसका खुलासा किया था, जहां उन्होंने बताया था कि उन्हें महज 6 साल की उम्र में पहली बार प्यार हुआ था। इतना ही नहीं, इमरान एक शादीशुदा महिला के प्यार में भी पड़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-जूतों की पॉलिश, सड़कों पर मांगी भीख; दर्दनाक था पहले अमीर ‘सुपरस्टार’ का अंत

24 मार्च 1979 को मुंबई में जन्मे इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म ‘फुटपाथ’ से की थी। हालांकि, 2004 में आई फिल्म ‘मर्डर’ ने उनके करियर को पूरी तरह से बदलकर रख दिया और यहीं से अभिनेता को ‘सीरियल किसर’ का टैग मिला था। बदलते वक्त के साथ इमरान ने अपनी इस इमेज को भी बदल दिया।

उन्होंने बताया था कि जब वह महज 6 साल के थे, तो उनका दिल एक लड़की पर आ गया था, जिससे वह शादी करना चाहते थे। दरअसल इमरान ने अपनी इस पहली प्रेमिका को एक फैमिली फंक्शन में देखा था। देखते ही वह लड़की इमरान के दिल को भा गई थी।लड़की का नाम ‘सनम’ था। सनम उन्हें इतनी पसंद आई थी कि उन्होंने तुरंत अपने माता-पिता के पास जाकर यह बताया कि वह उससे शादी करना चाहते हैं। इमरान की इस बात को सुनकर उनके माता-पिता पूरी को झटका लगा था।

17 साल तक पर्दे पर किसिंग सीन देने वाले इमरान हाशमी ने इस बातचीत में यह भी बताया था कि जब वह महज 10 साल के थे, तब उन्होंने पहली बार किसी को किस किया था। इस मौके पर उन्होंने खुद को ‘रिटायर्ड किसर’ भी बताया था।

Tag: #nextindiatimes #EmraanHashmi #Entertainment

RELATED ARTICLE

close button