36 C
Lucknow
Friday, July 4, 2025

नेपाल, पाकिस्तान भारत समेत 4 देशों में डोली धरती; यहां था भूकंप का केंद्र

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटे में असम से पाकिस्तान (Pakistan) तक लगभग 6 बार धरती भूकंप के झटकों से हिली। शुक्रवार की रात नेपाल (Nepal) में 5.5 तीव्रता का भूकंप (earthquake) आया। इसके झटके बिहार और असम तक महसूस किए गए। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप भारतीय समयानुसार रात में 2:36 बजे आया। सुबह 5:14 बजे पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें-ओडिशा में भूकंप के झटकों से दहले लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के मुताबिक नेपाल में आए भूकंप (earthquake) की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.5 थी। राजधानी काठमांडू से लगभग 65 किलोमीटर पूर्व सिंधुपालचौक जिले के भैरवकुंडा में इसका केंद्र था। हालांकि अभी तक किसी के हताहत या नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। मगर झटके काफी तेज थे। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे।

नेपाल में आए भूकंप (earthquake) के झटके पटना, सिक्किम और दार्जिलिंग तक महसूस किए गए। इसके अलावा तिब्बत तक धरती डोली है। शुक्रवार की सुबह 5:14 बजे दूसरा भूकंप पाकिस्तान (Pakistan) में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के बरखान के पास था। 16 फरवरी को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था। हालांकि अभी तक यहां भी किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

नेपाल दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक में स्थित है। इसे भूकंपीय क्षेत्र IV और V के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इसलिए भूकंप (earthquake) एक निरंतर खतरा बना रहता है। 2015 में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में यहां 9,000 से अधिक लोग मारे गए थे। इसमें दस लाख से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गई थीं।

Tag: #nextindiatimes #earthquake #Nepal #India

RELATED ARTICLE

close button