29 C
Lucknow
Wednesday, July 3, 2024

दुर्गा शंकर को नहीं मिला सेवा विस्तार, मनोज सिंह बने यूपी के नए मुख्य सचिव

Print Friendly, PDF & Email

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव (Chief Secretary) मिल गया है। आईएएस (IAS) मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) को यूपी का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वह 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं। दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) का कार्यकाल आज 30 जून 2024 को समाप्त हो रहा है। उन्हें चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें-UP में अब एक ही दुकान पर नहीं मिलेगा पान-मसाला और तंबाकू

दुर्गाशंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) को मुख्य सचिव बनाने का फैसला किया है और आदेश भी जारी कर दिया है। मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव और आईआईडीसी (IIDC) दोनों होंगे। अब IAS अधिकारी मनोज कुमार सिंह आज से यूपी के नए मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

बता दें कि वरिष्ठ आईएएस (IAS) अफसर मनोज कुमार सिंह (Manoj Kumar Singh) मूल रूप से झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं। उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। मौजूदा समय में उनके कई अहम विभागों की जिम्मेदारी है। शासन की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में उनकी अहम भूमिका रही है। वहीं CM योगी के पसंदीदा अफसर माने जाते हैं। इस समय में उनके पास IIDC, APC और अपर मुख्य सचिव पंचायती राज, सीईओ यूपीडा जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी है।

इतना ही नहीं मनोज सिंह (Manoj Kumar Singh) ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (Global Investors Summit 2023) में 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। एक वर्ष की अवधि में लगभग 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने में मनोज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वह पहली बार 1990 में उत्तर प्रदेश में मैनपुरी के संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में कार्य किया। यही वजह है कि उन्हें अब यूपी मुख्य सचिव (Chief Secretary) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Tag: #nextindiatimes #IAS #DurgaShankarMishra

RELATED ARTICLE