सिद्धार्थनगर। Siddharthnagar जिले की एसओजी टीम और डुमरियागंज थाना पुलिस अब तक बड़ी चोरी का खुलासा करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। घटना के तीन दिन गुजरने के बाद भी एसओजी और डुमरियागंज पुलिस के हाथ खाली हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर पुलिस की रात्रि गश्त की खुली पोल, नगर पंचायत अध्यक्ष के घर बड़ी चोरी
आपको बता दें पिछले दिनों नगर पंचायत डुमरियागंज की चेयरमैन साजिया अतीक के आवास पर बीती रात करीब 15 लाख रुपये की चोरी हुई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नकद और लगभग साढ़े बारह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। उधर घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के पास न तो सुराग है और न ही कोई गिरफ्तारी।
चोरी की यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो नकाबपोश चोर चेहरे पर टोपी और नकाब लगाकर घर में दाखिल होते हुए स्पष्ट दिख रहे हैं। चेयरमैन के घर हुई इस बड़ी चोरी से नगर में दहशत का माहौल है। नागरिकों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल उठाए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी थी लेकिन अब भी पुलिस खाली हाथ ही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी पिछले सात साल से अधिक समय से जिले में जमे हुए हैं। विभागीय ट्रांसफर के बावजूद वह अब तक जिले से नहीं हटाए गए जबकि अन्य पुलिस अधिकारियों को छह महीने पहले ही जिले से रिलीव कर दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक,ट्रांसफर के बाद भी एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी जिले में “मलाई काट रहे हैं”, जिससे विभागीय कार्यशैली और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
(रिपोर्ट- दीप यादव, सिद्धार्थनगर)
Tag: #nextindiatimes #Siddharthnagar #Crime




